नई दिल्ली, फरवरी 27। आपने बहुत से क्रेडिट कार्ड के बारे में पढ़ा-सुना होगा, जिन पर तरह तरह के ऑफर मिलते हैं। पर क्या आपने अभी तक ऐसे किसी क्रेडिट कार्ड के बारे में सुना है, जिस पर फ्री फ्लाइट टिकट मिलता है। जी हां एक क्रेडिट कार्ड ऐसा है, जिससे यदि आप अपनी कार, बाइक या स्कूटर में पोट्रेल या डीजल भरवाते हैं तो आपको फ्री फ्लाइट टिकट मिलेंगे। यानी इस क्रेडिट कार्ड से अपने वाहन में पेट्रोल-डीजल भरवाएं और फ्री में हवाई यात्रा करें। फायदे की बात यह है कि इस क्रेडिट कार्ड पर चार गुना ज्यादा रिवार्ड पॉइंट ऑफर करता है और इन्हीं रिवार्ड पॉइंट से आप फ्री फ्लाइट टिकट पा सकते हैं। आगे जानिए इस स्पेशल क्रेडिट कार्ड की डिटेल।
ये है वो क्रेडिट कार्ड
बता दें कि प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने इंडियन ऑयल के साथ पार्टनरशिप में स्पेशल क्रेडिट कार्ड पेश किया है। ये है 6ई रिवार्ड्स का-चिंग क्रेडिट कार्ड, जिसके धारक यदि इंडियन ऑयल के पंप से फ्यूल लें तो उन्हें अतिरिक्त रिवार्ड पॉइंट दिए जाएंगे। जो लोग इंडिगो के का-चिंग कार्डधारक हैं, वे इंडियन ऑयल आउटलेट्स से फ्यूल लें तो कुल खर्च पर उन्हें 4 फीसदी तक एक्सीलरेटेड रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे।
कैसे करें पॉइंट्स का इस्तेमाल
कार्डधारकों को करना यह है कि पेट्रोल या डीजल की खरीद इसी कार्ड से करें और एक्सीलरेटेड रिवार्ड्स पॉइंट जमा करें। फिर 6ई रिवार्ड पॉइंट्स से मुफ्त फ्लाइट टिकट हासिल करें।
कई बैंकों से है पार्टनरशिप
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो ने का-चिंग क्रेडिट कार्ड के लिए देश के जिन प्राइवेट बैंकों से समझौता किया है, उनमें एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं। एक और फायदा यह है कि आपको इंडिगो की कॉम्प्लीमेंट्री एयर टिकट जैसे कई अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे। का-चिंग क्रेडिट कार्ड को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इनमें 6ई रिवार्ड्स और 6ई रिवार्ड्स एक्सएल शामिल हैं। दोनों कार्ड पर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ट्रेवल पर स्पेशल बेनेफिट और बढ़िया रिवार्ड मिलेंगे।
3,000 रु का कॉम्पलिमेंट्री एयर टिकट
कोटक इंडिगो का-चिंग क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों को वेलकम बेनेफिट दिए जाएंगे। इनमें उन्हें 3,000 रुपये वाला कॉम्पलिमेंट्री एयर टिकट मिलेगा। बता दें कि का-चिंग के ग्राहकों को हर बार कार्ड से खर्च करने पर 6ई रिवार्ड पॉइंट्स मिलेंगे। आप इनका इस्तेमाल कभी भी एयरलाइन टिकट खरीदने में कर सकते हैं। इसके लिए कोई ब्लैकआउट डेट्स नहीं होंगी।
जानिए बाकी फायदे
कार्डधारकों को इंडिगो पर और भी कई फायदे दिए जाएंगे। इनमें कनवीनियेंस फी पर छूट, प्राइरिटी आधार पर चेक-इन, सीट सिलेक्शन और कॉम्पलीमेंट्री मील शामिल हैं। आपको डाइनिंग, शॉपिंग, ट्रांसपोर्ट, मेडिकल बिल, युटिलिटीज, फ्यूल और अन्य कैटेगरियों पर और एक्स्ट्रा रिवार्ड मिलेंगे।
रिवार्ड पॉइंट का गुणा-गणित
जैसा कि हमने बताया कि कार्ड से हर खर्च पर स्पेशल रिवार्ड पॉइंट दिए जाते हैं। यदि आप 6ई कार्ड लें और इंडिगो से एयर टिकट खरीदें तो तीन फीसदी रिवार्ड मिलेंगे। 6ई एक्सएल कार्डधारक को इंडिगो टिकट खरीद पर 6 फीसदी रिवार्ड पॉइंट दिए जाते हैं। अन्य कहीं भी कार्ड से खर्च करें तो 6ई कार्ड पर 1 फीसदी और 6ई एक्सएल कार्ड पर 2 फीसदी रिवार्ड्स पॉइंट मिलेंगे। आपको डाइनिंग, एंटरटेनमेंट और ग्रॉसरी पर क्रमश: दो फीसदी और तीन फीसदी पॉइंट्स मिलेंगे।
More From GoodReturns

15 अगस्त को बैंक बंद? क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में न करें देरी, अपनाएं ये आसान तरीका

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications