Jagmeet Singh Net Worth: कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को प्रधानमंत्री और लिबरल पार्टी के नेता पद से इस्तीफे की घोषणा की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, "मैं पार्टी द्वारा अपना अगला नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री के रूप में पार्टी नेता के पद से इस्तीफा देने का इरादा रखता हूं... कल रात मैंने लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा।" उन्होंने आगे बताया कि आंतरिक संघर्षों ने उन्हें यह एहसास करा दिया है कि वे भविष्य के चुनावों के लिए सबसे अच्छे विकल्प नहीं हैं।
ट्रूडो के इस्तीफे के साथ ही कनाडा के प्रधानमंत्री का पद अब खाली हो गया है। क्रिस्टिया फ्रीलैंड और जगमीत सिंह भी कनाडा के राजनीतिक पद के लिए दौड़ में हैं। आइए आपको बताते हैं कि नेता जगमीत सिंह की आखिर नेट वर्थ क्या है।

जगमीत सिंह का जन्म
न्यूज 18 के मुताबिक, जगमीत सिंह का जन्म पंजाब के बरनाला जिले के ठीकरिवाल गांव में हुआ था, उसका परिवार 1993 में कनाडा जाकर शिफ्ट हो गया। जगमीत सिंह भारत 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर के लगातार विवादित बयान देते रहे हैं और कई मौकों पर उन्होंने भारत के खिलाफ भी बयान दिया है। आपको बता दें कि साल 2013 में जब जगमीत सिंह अमृतसर में किसी प्रोग्राम में भाग लेने के लिए वीजा के लिए अप्लाई किया था, तब भारत सरकार ने उन्हें वीजा नहीं दिया था।
जगमीत सिंह की कुल संपत्ति
कोलैबवंडरलस्ट के अनुसार, जगमीत सिंह की कुल संपत्ति $2 मिलियन से $4 मिलियन के बीच होने का अनुमान है। जगमीत सिंह की आय अलग-अलग स्रोतों से होती है, जिसमें सांसद के रूप में उनका वेतन, उनका कानूनी कार्य और पुस्तक बिक्री भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, सांसद के रूप में वर्तमान में प्रति वर्ष उन्हें वेतन $178,900 मिलता है।
नेशनल पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एनडीपी नेता जगमीत सिंह वर्तमान में हाउस ऑफ कॉमन्स में सबसे अधिक खर्च करने वाले सदस्य के रूप में टॉप पर हैं, जबकि कंजर्वेटिव नेता पियरे पोइलिवरे सबसे आखिर स्थान पर हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
