Jupiter Wagons Share Price: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को फ्लैट शुरुआत हुई लेकिन कुछ समय के भीतर बाजार निचले स्तरों से रिकवर करने लगा। खबर लिखते समय सुबह 9:26 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज कारोबार के दौरान रेल से जुड़े सामान बनाने वाली जानी-मानी कंपनी जुपिटर वैगन्स लिमिटेड के स्टॉक्स फोकस में बने हुए हैं।

रेल से जुड़े उपकरण बनाने वाली जानी-मानी कंपनी जुपिटर वैगन्स लिमिटेड (Jupiter Wagons Ltd.) के लिए खुशखबरी आई है। कंपनी की सहायक इकाई जुपिटर टाट्रावागोंका रेलव्हील फैक्ट्री को भारतीय रेल मंत्रालय की ओर से एक नया ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत फैक्ट्री को रेलवे को 9,000 LHB एक्सल की सप्लाई करनी होगी। इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू लगभग 113 करोड़ रुपए है।
आज कारोबारी शेसन में जुपिटर वैगन्स के शेयर 7% तक की तेजी के साथ 319 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले ट्रेडिंग सत्र पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 332 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 588 रुपए दिसंबर 2024 में टच किया था। वहीं, कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 270 रुपए मार्च 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 14,500.85 करोड़ रुपए है।
रेल मंत्रालय ने जारी किया लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस
रेल मंत्रालय ने इस सप्लाई के लिए आधिकारिक तौर पर लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) जारी कर दिया है। इसका मतलब है कि अब कंपनी तय समय के भीतर रेलवे को एक्सल उपलब्ध कराएगी। यह सौदा न सिर्फ कंपनी के लिए बल्कि देश के रेल उपकरण निर्माण क्षेत्र के लिए भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
कंपनी को मिलेगा बड़ा फायदा
इस नए ऑर्डर से कंपनी की इंकम में सीधा इजाफा होगा। 113 करोड़ रुपए का यह कॉन्ट्रैक्ट जुपिटर वैगन्स की वित्तीय स्थिति को और मजबूत करेगा। साथ ही, ऐसे प्रोजेक्ट मिलने से कंपनी की बाजार में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। भविष्य में रेलवे और बाकी प्रोजेक्ट्स के लिए भी कंपनी की दावेदारी मजबूत होगी।
निवेशकों की नजरें कंपनी पर
इतना बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद निवेशकों की निगाहें भी कंपनी के शेयर पर टिक गई हैं। अक्सर इस तरह की घोषणाएं शेयर बाजार में अच्छा असर डालती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कंपनी के शेयर की कीमतों में हलचल देखने को मिल सकती है।
जुपिटर वैगन्स लिमिटेड के लिए यह ऑर्डर एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न सिर्फ कंपनी का कारोबार बढ़ेगा बल्कि भारतीय रेलवे को भी बेहतर और टिकाऊ एक्सल समय पर मिल सकेंगे। यह डील रेल उद्योग और यात्रियों की सुविधा, दोनों के लिए ही फायदेमंद साबित होगी।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications