नई दिल्ली, जनवरी 20। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने के दामों में एक बार फिर से बढ़त दर्ज की गयी है। आज 20 जनवरी को सोना फिर से महंगा हुआ। सोने का रेट 48500 रु के ऊपर आ गए हैं। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 64000 रु के ऊपर आ गयी। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
20 जनवरी को सोने और चांदी के रेट
गुरुवार 20 जनवरी को सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 370 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48250 रु से चढ़ कर 48620 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 7600 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 847 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 63557 रु से चढ़ कर 64404 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 368 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48425 रु पर आ गए। मगर आज 22 कैरेट वाला सोना सस्ता हुआ। ये 339 रु महंगा होकर 44536 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 277 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36465 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 217 रु चढ़ कर 28443 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
गोल्ड ईटीएफ बढ़िया ऑप्शन
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन है। गोल्ड ईटीएफ असल में म्यूचुअल फंड ही होता है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट के अनुसार ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।
खूब बढ़ा निवेश
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2021 में गोल्ड ईटीएफ की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 14,480 करोड़ रुपये थी, जो दिसंबर के अंत तक बढ़ कर 18,405 करोड़ रुपये की हो गई। गोल्ड ईटीएफ फोलियो की संख्या पिछले साल (2020) के 9.7 लाख से तीन गुना बढ़ कर लगभग 32.1 लाख हो गई। गोल्ड ईटीएफ में निवेश से आसानी से फोलियो की संख्या बढ़ी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications