नयी दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी और इसके फाइनेंशियल प्रभाव ने भारतीय कार बाजार पर बुरा असर डाला है। वायरस की वजह से कार सेल्स में मंदी और बढ़ गई, जो 2018 के अंत से ही दबाव में रही है। कोरोना ने लोगों की कार खरीदारी के प्लान को भी टालने पर मजबूर कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि देश में कारों की बिक्री कम से कम त्योहारी सीजन (दिवाली के आस-पास) तक सुस्त ही बनी रहने की संभावना है। यह बात पिछले महीने की बिक्री के आंकड़ों में स्पष्ट दिखती है। पिछले महीने ज्यादातर कार निर्माताओं की सेल्स पिछले साल की समान अवधि की तुलना में काफी घट गई। सेल्स घटने से हो ये रहा है कि भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियां लाभ और बिक्री बढ़ाने के लिए छूट, ऑफर और नई-नई स्कीम पेश कर रही हैं। इन्हीं में एक महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी खास जुलाई ऑफर पेश किया है, जिसमें आपके पास महिंद्रा की कार खरीदने पर 3.05 लाख रु तक बचाने का मौका है। आइये जानते हैं महिंद्रा के ऑफर के बारे में विस्तार से।
सिर्फ जुलाई तक के लिए है ऑफर
महिंद्रा की कारों पर 13,500 रु से लेकर 3.05 लाख रु तक का डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है। मगर ध्यान रहे कि कंपनी का यह डिस्काउंट ऑफर सिर्फ 31 जुलाई तक के लिए वैलिड है।
महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी
महिंद्रा की एंट्री-लेवल कार केयूवी 100 एनएक्सटी पर 62,055 रु तक की बचत करने का मौका है। इसमें 33,055 रु तक का कैश डिस्काउंट, 20,000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर और 4,000 रु तक का कॉर्पोरेट बेनेफिट शामिल हैं। साथ ही आपको 5,000 रु तक की राशि के अन्य ऑफर भी मिलेंगे। यदि आप XUV300 खरीदने के इच्छुक हैं तो आपको 64,500 रु तक के बेनेफिट मिल सकते हैं। इसमें 30,000 रु तक का कैश डिस्काउंट, 25,000 रु तक का एक्सचेंज बेनेफिट और 4,500 रु तक का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल रहेगा। आपको इस कार पर भी 5,000 तक के अन्य बेनेफिट मिलेंगे।
महिंद्रा बोलेरो और स्कॉर्पियो
अगर आप महिंद्रा बोलेरो में रुचि रखते हैं तो आपको 13,500 रु तक के बेनेफिट मिल सकते हैं। इसमें 10,000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है। बीएस6 महिंद्रा स्कॉर्पियो पर आपको 25,000 रु तक का एक्सचेंज बेनेफिट और 5,000 रु तक का कॉर्पोरेट ऑफ़र मिलेगा। वहीं XUV500 खरीदने वालों को 39,000 रु तक बचाने का मौका मिल रहा है। इसमें 30,000 रु तक का एक्सचेंज बेनेफिट और 9000 रु तक के कॉर्पोरेट ऑफ़र शामिल हैं।
इस कार पर 3.05 लाख रु तक बचाने का मौका
महिंद्रा सबसे बेहतरीन डील अपनी बीएस6 अल्टुरास जी4 पर दे रही है। अल्टुरास जी4 पर आप 3.05 लाख रु तक की बचत कर सकते हैं। इसमें 2.4 लाख रु तक का एक्सचेंज बेनेफिट, 50,000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर और 15,000 रु तक का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है।
ये हैं मिल रही कारों पर डिस्काउंट :
- KUV100 NXT : 62,055 रु
- बोलेरो : 13,500 रु
- XUV300 : 64,500 रु
- स्कॉर्पियो : 25,000 रु
- XUV500 : 39,000 रु
- अल्टुरास जी4 : 3.05 लाख रु
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
