नई दिल्ली, अगस्त 01। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने जुलाई 2022 के महीने में कुल 1,75,916 कारें बेचीं। इसमें 1,45,666 इकाइयों की घरेलू बिक्री, 9,939 इकाइयों की अन्य ओईएम की बिक्री और 20,311 इकाइयों का निर्यात शामिल है। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 1,62,462 कारों की बिक्री की थी। यानी इसकी बिक्री में 8.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। मारुति के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक चिप्स की कमी का घरेलू बिक्री के लिए वाहनों के उत्पादन पर मामूली प्रभाव पड़ा। आगे जानते हैं बाकी कंपनियों के आंकड़े।
टाटा मोटर्स
जुलाई में टाटा कुल 81,790 इकाइयों की बिक्री हुई, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 51 प्रतिशत अधिक रही। टाटा मोटर्स ने जुलाई की मासिक घरेलू बिक्री के मामले में सालाना आधार पर 52 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 78,978 कारों की बिक्री दर्ज की। वहीं कुल यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 57 प्रतिशत बढ़कर 47,505 इकाई हो गई।
हुंडई मोटर इंडिया
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने जुलाई 2022 में कुल बिक्री में 6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 63,851 इकाइयों की बिक्री का ऐलान किया। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 60,249 इकाइयों की बिक्री की थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि घरेलू बिक्री जुलाई 2021 में 48,042 इकाइयों के मुकाबले पिछले महीने 50,500 इकाई थी, जो 5.1 प्रतिशत की वृद्धि है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस साल जुलाई में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 28,053 इकाइयों की वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 21,046 इकाइयां बेची थीं। इस महीने के दौरान घरेलू उपयोगिता वाहनों की बिक्री 27,854 इकाई रही, जो एक साल पहले महीने में 20,797 इकाई थी, जो कि 34 प्रतिशत की वृद्धि थी।
किआ इंडिया
किआ इंडिया ने जुलाई 2022 में 22,022 इकाइयों की मासिक घरेलू बिक्री दर्ज की है, जो सालाना आधार पर जुलाई महीने में 46.66 प्रतिशत की वृद्धि है। इसने 2022 में जुलाई तक पहले सात महीनों में, घरेलू बाजार में 1,43,845 यूनिट्स बेची हैं। जुलाई 2022 की बिक्री के साथ, ब्रांड की कुल घरेलू बिक्री का आंकड़ा 5,11,219 इकाई है।
स्कोडा इंडिया
स्कोडा ऑटो इंडिया ने जुलाई 2022 के महीने के लिए अपनी बिक्री के आंकड़ों का खुलासा किया है। इस चेक रिपब्लिक कार निर्माता की भारतीय सहायक कंपनी ने इस साल जुलाई में 4,447 इकाइयां बेचीं। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इसने 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। तब इसने 3,080 यूनिट्स की बिक्री की थी।
टोयोटा इंडिया
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने जुलाई में एक महीने में अब तक की सबसे अधिक 19,693 इकाइयों की बिक्री की जानकारी दी। जुलाई 2021 में बेची गई 13,105 इकाइयों की तुलना में कंपनी की होलसेल बिक्री 50 प्रतिशत अधिक थी।
बजाज ऑटो
बजाज ऑटो ने जुलाई 2022 में अपनी कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,15,054 इकाइयों की बिक्री की सूचना दी। पुणे स्थित वाहन निर्माता ने पिछले साल जुलाई में कुल 3,30,569 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। जुलाई 2022 में घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 5 प्रतिशत बढ़कर 1,64,384 इकाई हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 1,56,232 इकाई थी, जबकि निर्यात 14 प्रतिशत घटकर 1,50,670 इकाई हो गया, जो इसी अवधि में 1,74,337 इकाई था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
