Akzo Nobel Stock Price: पेंट सेक्टर में बड़ी कंपनियों में से एक एग्जो नोबल इंडिया के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इसकी वजह एक बड़ी डील है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, एग्जो नोबल इंडिया के प्रमोटर्स ने JSW पेंट्स के साथ शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। इस खबर के सामने आते ही निवेशकों ने इसके शेयरों में जबरदस्त खरीदारी शुरू कर दी। आज दोपहर 12:10 बजे पर बीएसई पर कंपनी के शेयर्स 8.22% तक उछलकर 3455 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

इतने हिस्सेदारी खरीद रहा JSW Paints
JSW Paints ने Akzo Nobel इंडिया की डच पैरेंट कंपनी की पूरी 74.76% हिस्सेदारी खरीदने का सौदा किया है। यह डील प्रति शेयर ₹2,762.05 के भाव पर होगी और इसकी कुल वैल्यू करीब ₹9,400 करोड़ है। SEBI के नियमों के मुताबिक, JSW Paints को अब बाकी शेयरधारकों के लिए 26% हिस्सेदारी का ओपन ऑफर लाना जरूरी है। इसके तहत कंपनी ने प्रति शेयर ₹3,417.77 की दर से ओपन ऑफर रखा है, जो डील प्राइस से करीब 8% ज्यादा है।
हालांकि, SEBI के फॉर्मूले के हिसाब से ओपन ऑफर की कीमत कम से कम ₹3100 के आसपास होनी चाहिए थी। यानी JSW Paints ने उम्मीद से बेहतर प्राइस पर ओपन ऑफर दिया है। इस डील का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि आने वाले पांच सालों में भारत की पेंट इंडस्ट्री तेजी से बढ़ने वाली है। अनुमान है कि फिलहाल 10.5 अरब डॉलर की यह इंडस्ट्री 2029 तक 16.5 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच जाएगी। ऐसे में JSW Paints की यह डील भारतीय बाजार में उसकी पकड़ और विस्तार के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।
कंपनी के शेयर्स में जोरदार तेजी
बीएसई पर कंपनी के शेयर्स 26 जून को 3192.60 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए थे। आज Akzo Nobel इंडिया के शेयर्स 3212.00 रुपये के लेवल पर ओपन हुए और 3533 रुपये के हाई लेवल को टच किया है। 1 हफ्ते में कंपनी के शेयर्स ने 10.94% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
