JSW Infra के शेयर में कारोबार के दूसरे दिन काफी शानदार उछाल आया है। 3 अक्टूबर को इसका शेयर लिस्ट हुआ था और यह शेयर पिछले 2 दिनों में बीएसई पर इश्यू प्राइस 119 रु के मुकाबले करीब 40 फीसदी से ज्यादा बढ़ कर प्रति शेयर 168.80 रु के भाव तक पहुंच गया।
आज यानी बुधवार 4 अक्टूबर को बीएसई पर इसका शेयर 165.50 रु के स्तर पर खुला था। इसमें देखते ही देखते पिछले बंद भाव से करीब 7 फीसदी से अधिक की तेजी आई और यह 168.80 रु पर पहुंच गया। अभी यह शेयर बीएसई पर 3.4 फीसदी की तेजी के साथ 162.90 रु के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर ने 3 अक्टूबर 2023 को अपने इश्यू से लगभग 20 फीसदी की मजबूती के साथ बीएसई पर 143 रुपये के भाव पर एंट्री की। यह शेयर एनएसई पर 142.20 रु पर लिस्ट हुआ।
दिन के आखिरी में शेयर एनएसई और बीएसई पर अपने इश्यू प्राइस से लगभग 32 फीसदी के गेन के साथ 157.30 रु के स्तर पर बंद हुआ।
इसका 2 हजार 800 करोड़ रु का आईपीओ 25 सितंबर से 27 सितंबर के लिए खुला था और यह आईपीओ 37.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसका प्राइस बैंड प्रति शेयर 113-119 रु था। इश्यू में क्यूआईबी की अधिक दिलचस्पी देखने को मिली और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 57.09 गुना सब्सक्राइब हुआ।
अगर हम हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल्स के लिए रिजर्व हिस्सा की बात करें तो फिर यह 15.99 गुना सब्सक्राइब हुआ। वही, खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 10.32 गुना सब्सक्राइब हुआ।
जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर की सर्विसेज में स्टोरेज सॉल्यूशंस, कार्गो सर्विसेज आदि शामिल हैं। यह अधिक समय के लिए पोर्ट कंसेशंस के तहत पोर्ट टर्मिनल्स का विकास और संचालन करती है।
मूडीज ने हाल ही में जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर की कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग और सीनियर सिक्योर्ड बॉन्ड रेटिंग को बीए2 से अपग्रेड कर दिया है और इसके अपग्रेड करके बीए1 कर दिया है, जिससे आउटलुक पॉजिटिव से स्थिर हो गया है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
