JSW Share Price: शेयर बाजार में कारोबारी सत्र के तीसरे दिन यानी बुधवार को मार्केट की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। बाजार के दोनों बेंचमार्क तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इन दिनों कंपनियां अपने नतीजी जारी कर रही हैं। उसी में जेएसडब्लू ने भी अपने क्वाटर 1 के नतीजे जारी किए हैं जिसके बाद से आज कारोबारी शेसन में कंपनी के शेयर फोकस में बने हुए हैं।

देश की प्रमुख बुनियादी ढांचा कंपनी JSW इंफ्रास्ट्रक्चर ने अप्रैल से जून 2025 की तिमाही में जबरदस्त फाइनेंशियल प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी ने साल दर साल आधार पर 31.5% की वृद्धि के साथ 384.7 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट कमाया है, जो इसके अब तक के मजबूत तिमाही नतीजों में से एक माना जा रहा है।
आज कंपनी के शेयरों की ऐसी चाल
आज कारोबारी शेसन में JSW इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 1.85% तक तेजी के साथ 323 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले ट्रेडिंग सत्र पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 317 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 355 रुपए सितंबर 2024 में टच किया था। और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 218 रुपए फरवरी 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 67,851.05 करोड़ रुपए है। कंपनी पिछले 2 हफ्ते 3.95% का रिटर्न दिया है।
कमाई में भी आई तेजी
जहां एक तरफ मुनाफे में उछाल आया है, वहीं कंपनी की कुल आय (Revenue) भी 21.2% बढ़कर 1,223.9 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। यह बढ़त दर्शाती है कि JSW इंफ्रा की सर्विस की मांग लगातार बनी हुई है और कंपनी अपनी ऑपरेशनल स्ट्रेटीजी में कामियाब रही है।
क्या है इस ग्रोथ की वजह?
JSW इंफ्रा के बेहतर नतीजों के पीछे कई अहम कारण माने जा रहे हैं:
कंपनी के पोर्ट्स और टर्मिनल्स पर लगातार बढ़ता एक्शन
लॉजिस्टिक्स में सुधार और समय पर डिलीवरी
ऑपरेशनल लागत पर नियंत्रण
मेटल और कोयला से जुड़े सेक्टर्स में बढ़ती मांग
आने वाले समय की योजनाएं
JSW इंफ्रा अब अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी अगली कुछ तिमाहियों में नए पोर्ट्स और टर्मिनल्स की शुरुआत, डिजिटल ऑपरेशन्स में निवेश, ग्रीन एनर्जी आधारित लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस की शुरुआत जैसे कदम उठाने वाली है।
निवेशकों के लिए क्या मायने रखता है यह प्रदर्शन?
इस तरह के नतीजे दिखाते हैं कि कंपनी फाइनेंशियल रूप से स्थिर है और भविष्य में भी अच्छे रिटर्न देने की क्षमता रखती है। शेयर बाजार में इसकी स्थिति मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे निवेशकों को फायदा हो सकता है।
JSW इंफ्रास्ट्रक्चर ने इस तिमाही में जो बढ़िया प्रदर्शन किया है, वह न केवल कंपनी की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में तेजी के संकेत भी देता है। अगर कंपनी इसी तरह अपनी रणनीतियों को लागू करती रही, तो आने वाले वक्त में यह और भी ऊंचाइयों तक जा सकती है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
