JSW Cement IPO: आईपीओ मार्केट में एक और पब्लिक इश्यू आने को तैयार है. सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाले JSW ग्रुप की कंपनी JSW सीमेंट के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) को मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंज़ूरी मिल गई है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब 4000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है.
आईपीओ डॉक्युमेंट्स के मुताबिक JSW सीमेंट इस IPO में 2,000 करोड़ रुपए का फ्रेश इक्विटी और 2,000 करोड़ रुपए की वैल्यू का ऑफ़र फ़ॉर सेल (OFS) शामिल होगा. OFS में सिनर्जी मेटल्स इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड, एपी एशिया ऑपर्चुनिस्टिक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने शेयर बेचेंगे.
IPO के लिए डेढ़ साल पहले किया था आवेदन
JSW सीमेंट ने शुरू में अगस्त 2023 में SEBI को अपने ड्राफ्ट IPO पेपर्स जमा किए थे. सितंबर में कुछ समय के लिए रोक लगाने के बाद, SEBI ने पिछले हफ़्ते अपना ऑब्जर्वेशन दिया.
फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक नए इश्यू से 800 करोड़ रुपए की रकम राजस्थान के नागौर में एक नए इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट को फाइनेंस करेंगे. इसके अलावा 720 करोड़ रुपए कर्ज भुगतान के लिए तय किए गए हैं, जबकि अन्य रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए अलॉट की गई है.

JSW सीमेंट का फाइनेंशियल्स
फाइनेंशियल ईयर 2023-24 (FY24) के लिए JSW सीमेंट ने ऑपरेशंस से 6,028.10 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया. इसके मुकाबले FY23 में 5,836.72 करोड़ रुपए और FY22 में 4,668.57 करोड़ रुपए से की गई. कंपनी का टैक्स के बाद प्रॉफिट यानी PAT FY24 में 62 करोड़ रुपए और FY23 में 104 करोड़ रुपए था.
ऑपरेशंस कैपेसिटी और फैसिलिटी
मार्च 2024 तक JSW सीमेंट की स्थापित ग्राइंडिंग क्षमता 20.60 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) है. इसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज विजयनगर (कर्नाटक), नांदयाल (आंध्र प्रदेश), सालबोनी (पश्चिम बंगाल), जाजपुर (ओडिशा) और डोलवी (महाराष्ट्र) में स्थित हैं. इसके अलावा अपनी सब्सिडियरी कंपनी शिवा सीमेंट के जरिए यह ओडिशा में एक क्लिंकर यूनिट ऑपरेट करती है.
आईपीओ के लिए मैनेजर्स नियुक्त
इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स में एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं.
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications