JPMorgan Job Cuts: इंफोसिस, मेटा और अब अमेरिका का सबसे बड़ा बैंक जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी (JPMorgan Chase) ने कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी Barron's की एक रिपोर्ट में दी गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है।

इस रिपोर्ट में हुआ JPMorgan की छंटनी से जुड़ा खुलासा
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इस छंटनी का असर ह्यूस्टन के कई ऑफिसों पर पड़ा है और कुछ कर्मचारियों को 5 फरवरी को इसके बारे में जानकारी दी गई थी। JPMorgan ने मार्च, मई, जून, अगस्त और सितंबर में और अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। हालांकि, पूरे साल में कुल कितने पदों को खत्म किया जाएगा, इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं दी गई है।
बैंकिंग सेक्टर का कैसा रहा है हाल?
ईटी नॉउ की रिपोर्ट के अनुसार, बैंकिंग सेक्टर में पिछले कुछ समय में स्थिति सुधरी है। JPMorgan ने साल 2024 में अब तक का सबसे ज्यादा सालाना प्रॉफिट हासिल किया है। हाल के महीनों में वॉल स्ट्रीट की कमाई भी बढ़ी है, क्योंकि डीलमेकिंग और फंडरेजिंग गतिविधियां तेजी आई हैं। वहीं, JPMorgan के पास साल 2024 के अंत में 3,17,233 कर्मचारी थे और 2024 में कंपनी ने रिकॉर्ड मुनाफा भी दर्ज किया था। बावजूद इसके, बैंक ने छंटनी का यह फैसला लिया है।
बैंक के प्रवक्ता ने दी ये जानकारी
बैंक के प्रवक्ता ने रॉयटर्स को ईमेल के माध्यम से दिए गए बयान में कहा, "हम नियमित रूप से अपनी व्यावसायिक आवश्यकताओं की समीक्षा करते हैं और तदनुसार अपने स्टाफ को समायोजित करते हैं। हम कई क्षेत्रों में नियुक्तियां जारी रख रहे हैं और प्रभावित कर्मचारियों को हायर करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं... यह हमारे व्यवसाय के नियमित प्रबंधन का हिस्सा है और इसका प्रभाव बहुत कम संख्या में कर्मचारियों पर पड़ता है।"
हाल ही में इन कंपनियों में हुई थी छंटनी
हाल ही में मेटा ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक मेमोरंडम में कहा कि उसने कंपनी में और अधिक छंटनी की तैयारी कर ली है, साथ ही मशीन लर्निंग इंजीनियरों की भर्ती में भी तेजी ला रही है। इसके अलावा इंफोसिस ने अपने मैसूर कैंपस में से 400 ट्रेनियों को नौकरी से निकाल दिया है और नौकरी से निकाले जाने वाले इन ट्रेनियों की संख्या अक्टूबर 2024 में शामिल होने वाली ट्रेनियों की संख्या से लगभग आधी है। इतना ही नहीं, गूगल, अमेजॉन माइक्रोसॉफ्ट, मेटा, सेल्सफोर्स, वॉलमार्ट, स्ट्राइप और अन्य कंपनियों ने 2025 में नौकरी में कटौती की घोषणा की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी जॉब मार्केट में ये साल कमजोर हो सकता है, नियोक्ता शुरुआती संकेत दे रहे हैं कि वे 2025 में अधिक नौकरी में कटौती के लिए तैयार हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications