नई दिल्ली, अगस्त 15। देश की सबसे बड़ी बीमा और सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की सब्सिडरी कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एचएफएल) में भर्तियां निकली हैं। एचएफएल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट नौकरियों से संबंधित जानकारी शेयर की है। बता दें कि एचएफएल ने एसिसटेंट और एसिसटेंट मैनेजर पदों के लिए की घोषणा की है। आगे जानिए एलआईसी एचएफएल भर्ती 2022 की पूरी डिटेल।
ये हैं जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआती तारीख है 04 अगस्त 2022, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2022 है। कॉल लेटर रिलीज डेट परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले है। इसी तरह एसिसटेंट (अस्थायी) के लिए ऑनलाइन परीक्षा सितंबर/अक्टूबर 2022 में होगी। वहीं एसिसटेंट मैनेजर (अस्थायी) के लिए ऑनलाइन परीक्षा-सितंबर/अक्टूबर 2022 में होगी।
किस राज्य में कितनी भर्ती
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश - एसिस्टेंट-06, बिहार, झारखंड, ओडिशा - एसिसटेंट-02, असम, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में एसिस्टेंट-03, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में एसिस्टेंट-06, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब और राजस्थान - एसिसटेंट -02, कर्नाटक - एसिस्टेंट-04, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना - एसिसटेंट-10, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु - एसिसटेंट -02, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र - एसिसटेंट-15।
कितने चाहिए अंक
एसिसटेंट के लिए ग्रेजुएशन में न्यूनतम कुल 55% अंक जरूरी हैं। एसिसटेंट मैनेजर्स (अदर) के लिए ग्रेजुएशन में न्यूनतम कुल 60% अंक) या किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी। एसिसटेंट मैनेजर (डीएमई) को किसी भी विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक या किसी भी विषय में स्नातकोत्तर होना जरूरी है। मार्केटिंग/फाइनेंस में एमबीए को वरीयता दी जाएगी।
इन लोगों को नहीं मिलेगी नौकरी
पत्राचार / डिस्टेंस / पार्ट टाइम के जरिए पूरा किया गया कोर्स पात्र नहीं है। डीएमई को एलआईसी एचएफएल के सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित और अनुमोदित 'लक्ष्य उपलब्धि प्रमाणपत्र' अपलोड करना होगा। योग्य डीएमई को ऑनलाइन परीक्षा में बैठने का केवल एक मौका दिया जाएगा।
आयु लिमिट क्या है
एसिसटेंट के लिए 21-28 वर्ष, एसिसटेंट मैनेजर (अदर) के लिए 21-28 वर्ष, एसिसटेंट मैनेजर (डीएमई) के लिए 21-40 वर्ष। आवेदकों का ऑनलाइन टेस्ट भी होगा और इंटरव्यू भी होगा। एसिसटेंट के लिए सैलेरी 33,960 रुपये (तैनाती के स्थान पर निर्भर) और एसिसटेंट मैनेजर के लिए 80110 रु (तैनाती के स्थान पर निर्भर) है। इस लिंक (https://s3-ap-south-1.amazonaws.com/adda247jobs-wp-assets-adda247/jobs/wp-content/uploads/2022/08/04104240/lic-assistant-notification-1.pdf) पर आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।
कैसे करें अप्लाई
एलआईसी एचएफएल की आधिकारिक वेबसाइट www.lichousing.com पर जाएं। "एसिसटेंट और एसिसटेंट मैनेजर" के पद के लिए आवेदन करने के लिए, लिंक पर क्लिक करें। जारी रखने के लिए आवेदन पत्र पर क्लिक करें। जमा करने के लिए आवश्यक सभी आवश्यक विवरण और दस्तावेज भरें। मेनू से "फाइनल सबमिशन" चुनें। अपने रिकॉर्ड के लिए आवेदन की एक प्रति प्रिंट करें।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस भारत की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस मॉर्गेज लोन कंपनियों में से एक है, जिसका मुंबई में रजिस्टर्ड और कॉर्पोरेट कार्यालय है। एलआईसी एचएफएल एलआईसी की सहायक कंपनी है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य आवासीय उद्देश्यों के लिए घरों या फ्लैटों की खरीद या निर्माण के लिए लॉन्ग टर्म फाइनेंस प्रोवाइड करना है। कंपनी मौजूदा फ्लैटों और घरों की मरम्मत के उद्देश्य से भी फाइनेंस करती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
