नई दिल्ली, अगस्त 02। देश भर के बैंकों में भर्तियां निकली हैं। दरअसल बैंकिंग कार्मिक संस्थान (आईबीपीएस) यानी आईबीपीएस ने ये भर्तियां निकाली हैं। इसने अपनी वेबसाइट पर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आईबीपीएस पीओ परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं। यदि आप ये नौकरी पाने के इच्छुक हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। अंतिम दिनों की गड़बड़ियों से बचने के लिए समय रहते पहले ही आवेदन करना ज्यादा बेहतर है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
कब तक है आवेदन का मौका
परिवीक्षाधीन अधिकारी (प्रोबेश्नरी ऑफिसर) / प्रबंधन प्रशिक्षु (मैनेजमेंट ट्रेनी) पदों ये भर्तियां निकली हैं। कुल 6432 भर्तियां की जाएंगी। इनके लिए 1 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है और ये प्रक्रिया 22 अगस्त तक चलेगी। यानी आपके पास 22 अगस्त तक आवेदन करने का मौका है।
कब होगा टेस्ट
जिन बैंकों ने इस भर्ती में भाग लिया है उनमें सरकारी बैंक शामिल हैं। बता दें कि प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदकों में से चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन परीक्षा (प्री और मैन्स) अक्टूबर 2022 / नवंबर 2022 में निर्धारित है। मगर ये तारीखें अस्थायी रूप से तय हैं।
क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
आवेदकरों का सरकार द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास एक वैध मार्क-शीट / डिग्री प्रमाण पत्र होना जरूरी है कि वह रजिस्ट्रेशन वाले दिन ग्रेजुएट हैं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों को भी दर्शाती है।
किन बैंकों में होंगी भर्तियां
बता दें कि केनरा बैंक : 2500 पद, यूको बैंक : 550 पद, बैंक ऑफ इंडिया : 535 पद, पंजाब नेशनल बैंक : 500 पद, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 2094 पद और पंजाब एंड सिंध बैंक : 253 पदों पर भर्तियां होंगी।
जानिए आवेदन की प्रोसेस
- सबसे पहले आईबीपीएस की वेबसाइट (ibps.in) पर जाएं
- 'Click here to apply Online for Common Recruitment Process for CRP-PO/MTs-XII' पर क्लिक करें
- फिर, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी मूल जानकारी दर्ज करके आवेदन को पंजीकृत करने के लिए "CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION" पर क्लिक करें। फिर सिस्टम द्वारा एक प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट होगा और स्क्रीन पर दिखेगा। इसके बाद फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और एक हाथ से लिखित डिक्लेरेशन अपलोड करें
फीस पेमेंट करें
फीस का भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीसा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके किया जा सकता है। फी पेमेंट डिटेल वाली ई-रसीद और ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर प्राप्त करें। ध्यान रहे कि यदि इसे जनरेट नहीं किया जा सका तो ऑनलाइन लेनदेन सफल नहीं होगा।
ये हैं जरूरी तारीखें
- आवेदन पत्र दिनांक : 01 अगस्त से 22 अगस्त 2022
- पीईटी दिनांक : सितंबर/अक्टूबर 2022
- परीक्षा तिथि : 15, 16 और 22 अक्टूबर 2022
- प्रवेश पत्र : अक्टूबर 2022
- परिणाम : नवंबर 2022
- मेन्स परीक्षा : 26 नवंबर 2022
- मेन्स एडमिट कार्ड : नवंबर 2022
- मेन्स परिणाम : नवंबर 2022
- साक्षात्कार : जनवरी/फरवरी 2023
- साक्षात्कार प्रवेश पत्र : जनवरी/फरवरी 2023
- अनंतिम आवंटन : अप्रैल 2023
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications