रेटिंग एजेंसी CARE रेटिंग्स के एक अध्ययन के अनुसार, भारत में रोजगार वृद्धि की गति पिछले दो वर्षों में धीमी हो गई, जबकि 2017-18 में रोजगार सृजन 3.9% और 2018-19 में 2.8% था। हालांकि अध्ययन में यह बात भी सामने आई कि वर्ष 2014-15 से 2018-19 के बीच सकल कर्मचारी संख्या में 3.3 प्रतिशत की औसतन सालाना वृद्धि दर्ज हुई, जो कि अब तक के किसी भी चार साल के समयावधि से ज्यादा है।

रेटिंग एजेंसी केयर ने यह स्टडी की है। केयर की स्टडी में कहा गया है कि वर्ष 2016-17 में देश में रोजगार वृद्धि की दर में बेहद तेजी दर्ज की गई थी। इसके बाद पिछले दो वर्षों में इसकी गति बेहद धीमी हो गई है।
हालांकि अध्ययन में यह बात भी सामने आई कि वर्ष 2014-15 से 2018-19 के बीच सकल कर्मचारी संख्या में 3.3 प्रतिशत की औसतन सालाना वृद्धि दर्ज हुई, जो कि अब तक के किसी भी चार साल के समयावधि से ज्यादा है।
तो वहीं सालाना आधार पर रोजगार वृद्धि दर को देखा जाए तो वर्ष 2015-16 में महज 2.5 प्रतिशत दर के बाद 2016-17 में यह 4.1 प्रतिशत से अधिक हो गया। वर्ष 2017-18 में यह घटकर 3.9 प्रतिशत और 2018-19 में केवल 2.8 प्रतिशत रह गया।
केयर रेटिंग्स ने अपने अध्ययन में देश के कई सेक्टर की 1,938 कंपनियों के आंकड़ों को आधार बनाया है।
आपको बता दें कि यह माना जाता है कि रोजगार वृद्धि दर का संबंध सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से होता है। पिछले चार साल के आंकड़े इसकी तस्दीक नहीं कर रहे हैं। वर्ष 2014-15 से 2018-19 के बीच देश की जीडीपी ग्रोथ दसवीं 7.5 प्रतिशत थी, जबकि इस दौरान रोजगार वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत कम दर्ज की गई।
देश के शीर्ष 10 औद्योगिक क्षेत्र की 895 कंपनियों में वर्ष 2018-19 में 47 लाख लोग काम कर रहे थे। इस सर्वे में शामिल 1938 कंपनियों के कुल रोजगार का तीन चौथाई हिस्सा शामिल है।
बता दें कि जॉब देने के मामले में सबसे बड़ा 42.4 फीसदी हिस्सा सेवा क्षेत्र से जुड़े तीन उद्योगों (गैर बैंकिंग वित्तीय सेवाओं, आईटी व रिटेल सेक्टर) का है। इसके बाद निर्माण (30 प्रतिशत) और कृषि (3 प्रतिशत) सेक्टर का स्थान रहा। रोजगार में सेवा क्षेत्र की भागीदारी कुल मिलाकर 50 प्रतिशत की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications