
Job in SBI : देश का सबसे बड़ा बैंक है भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)। इस समय एसबीआई में जॉब करने का मौका है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए बैंक की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गयी है। यदि आप इन पदों के लिए एलिजिबल हों तो आप इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
एसबीआई की तरफ से जो भर्तियां निकाली गयी हैं, उनके लिए ऑनलाइन टेस्ट होगा। ये टेस्ट परीक्षा अगले साल 2023 के जनवरी या फरवरी महीने में हो सकता है। यदि आप आवेदन करना चाहें तो एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) पर जाएं और वहां ऑनलाइन आवेदन करें। बता दें कि 2022 में इससे पहले भी एसबीआई ने कई तरह की वैकेंसी निकाली हैं।
कब तक है आवेदन का मौका
एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गये हैं। आवेदन की शुरुआत 09 दिसंबर से हुई है। कोई भी आवेदन 29 दिसंबर 2022 तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जो भर्तियां निकाली हैं, उनके तहत सिलेक्ट किए जाने वाले लोंगो को अलग-अलग विभागों में नियुक्त किया जाएगा।
कुल कितने हैं पद
एसबीआई के 2022 वैकेंसी ड्राइव के तहत कुल 54 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें डिप्टी मैनेजर के लिए 16 पद, सीनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 17 पद, एग्जीक्यूटिव के लिए 02 पद, सीनियर स्पेशनल एग्जीक्यूटिव के लिए 01 पद, डेटा प्रोटेक्शन ऑफिसर के लिए 01 पद, असिस्टेंट डेटा ऑफिसर के लिए 01 पद, सीनियर क्रेडिट स्पेशलिस्ट के लिए 16 पद शामिल हैं। कुल मिलाकर खाली पदों की संख्या 54 है।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो जो आवेदक जनरल, ईड्ब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के हैं, उनसे 750 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। जो आवेदक आरक्षित वर्ग के हैं, उन्हें किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना।
ऑनलाइन आवेदन का तरीका भी जानिए
आवेदन करने के लिए सबसे पहले एसबीआई करियर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। उसका लिंक (sbi.co.in/web/careers) ये है। वहां होम पेज पर जाकर 'RECRUITMENT OF SPECIALIST CADRE OFFICERS' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद 'Apply Online' पर क्लिक करना होगा। आगे रजिस्ट्रेशन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। फिर सभी जरूरी डॉक्यूमेट्स अपलोड करने होंगे। इसके बाद फीस जमा करें। अंत में सबमिट पर क्लिक करके कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालें और उसे अपने पास रखें।
कितनी होगी सैलेरी
अब बात करते हैं सेलेरी की, जो कि पद के हिसाब से अलग-अलग होगी। डिप्टी मैनेजर को 69810 रुपये मासिक तक, सीनियर एग्जीक्यूटिव को 24 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक, एग्जीक्यूटिव को 20 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक और सीनियर स्पेशनल एग्जीक्यूटिव को 27 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक सैलेरी मिलेगी। इसी तरह डेटा प्रोटेक्शन ऑफिसर की सैलेरी 60 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक होगी। यानी 5 लाख रु महीना। असिस्टेंट डेटा ऑफिसर को 35 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक मिलेंगे। सीनियर क्रेडिट स्पेशलिस्ट को 78230 रुपये मासिक तक मिलेंगे। सीनियर क्रेडिट स्पेशलिस्ट को 89890 रुपये मासिक तक मिलेंगे। जो लोग सरकारी संस्थान में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए यह एक बहुत अच्छा मौका होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications