नयी दिल्ली। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई और पोस्ट ऑफिस ने ढेर सारी भर्तियां निकाली हैं। अच्छी बात ये है कि इन भर्तियों में सिलेक्शन प्रोसेस काफी आसान है। पहले बात पोस्ट ऑफिस की करें तो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास लोग आवेदन कर सकते हैं। इनमें आयु लिमिट कम से कम 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। पोस्ट ऑफिस में निकले विभिन्न पदों पर भर्ती मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी।
कब तक है आवेदन का मौका
भारतीय डाक विभाग ने जो नौकरियां निकाली हैं उनके लिए 21 दिसंबर 2020 से आवेदन करना शुरू हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। आप डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पोस्ट ऑफिस में कुल 4269 पदों के लिए भर्तियां निकली हैं, जिनमें से 1826 पदों पर गुजरात और 2443 पदों के लिए कर्नाटक में भर्ती होगी।
कितनी होगी ऐप्लिकेशन फीस
पोस्ट ऑफिस में निकली भर्तियों के लिए आवेदन फीस भी है। सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस पुरुष आवेदकों को मात्र 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी और महिला वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखी गई है।
एसबीआई में किन पदों पर भर्तियां
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने इंजीनियर पद के लिए भर्तियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए भी कोई टेस्ट नहीं होगा, बल्कि आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर उनका सीधे इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू के आधार पर ही एसबीआई में नौकरी मिलेगी।
कौन कर सकता है आवेदन
अधिकतम 40 साल वाले ही एसबीआई में निकले इंजीनियर (फायर) पदों के लिए अप्लाई करें। उनमें भी नेशनल फायर सर्विस कॉलेज से बीई (फायर) या यूजीसी / एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से बीटेक किया होना जरूरी है। बैंक ने इन पदों के लिए कुल 16 वैकेंसी निकाली हैं।
कहां करें आवेदन
यदि आप इन पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस लिंक (https://recruitment.bank.sbi/crpd-sco-fire-2020-21-32/apply) पर आवेदन किया जा सकता है। एसबीआई में निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी है। पहले डेडलाइन 11 जनवरी थी, मगर एसबीआई ने इसे आगे बढ़ा दिया।
आवेदन फीस कितनी है
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ईडब्ल्यूसी और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों को 750 रु देने होंगे। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांगों से कोई आवेदन फीस नहीं ली जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications