नई दिल्ली, अगस्त 3। क्या आप विदेश में रहना और वहीं जॉब करना चाहते हैं? अगर हां तो ये खबर आपके काम की है। दरअसली उत्तर अमेरिकी देश कनाडा में इस तरह का एक खास मौका आया है। जो लोग एक्सप्रेस एंट्री के जरिए कनाडा पीआर (स्थायी निवास) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। कनाडा में ऐसे दस लाख से अधिक खाली पद हैं। ऐसे में कम बेरोजगारी दर के साथ हाई जॉब वैकेंसी रेट उन लोगों के लिए खास मौके लेकर आती है, जो वहां जाकर बसना और काम करना चाहते हैं।
ये है कनाडा का प्लान
कनाडा इस पूरे मामले पर खास प्लान बना रहा है। वे इसी साल 2022 में 430,000 से अधिक ऐसे पद भरने का लक्ष्य बना रहा है। ये इसके अब तक के सबसे अधिक स्थायी निवासियों को आमंत्रित करने की योजना है। सीआईसी की रिपोर्ट के अनुसार 2024 में लक्ष्य बढ़ कर 450,000 से अधिक हो जाएगा। ऐसे में ये एक शानदार मौका है, वहां जॉब और रेसिडेंसी हासिल करने का।
बहुत नौकरियां हैं खाली
पिछले महीने एक अन्य रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि देश के खई राज्यों में नौकरी के खाली पद रिकॉर्ड ऊंचाई लेवल पर पहुंच गए हैं। अलबर्टा और ओंटारियो में अप्रैल के महीने में प्रत्येक नौकरी के लिए औसतन 1.1 बेरोजगार लोग हैं। यानी 1 नौकरी है तो केवल 1.1 लोग बेरोजगार हैं। ये आंकड़ा मार्च में 1.2 और अप्रैल 2021 में 2.4 कम था। न्यूफ़ाउंडलैंड और लैब्राडोर में हर खाली नौकरी के लिए लगभग चार बेरोजगार लोग थे।
इन सेक्टरों में है जॉब
अप्रैल में निर्माण क्षेत्र में खाली नौकरियों की संख्या 89000 पहुंच गयी, जबकि प्रोफेश्नल, साइंटिफिक और तकनीकी सेवाओं में नौकरी की रिक्तियां भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। यही हाल परिवहन और स्टोरेज, स्टोरेज और बीमा और रियल एस्टेट का है। एजुकेश्नल सर्विस सेक्टर में रोजगार मार्च की तुलना में अप्रैल में 9,700 तक बढ़ गया। वहीं फरवरी के बाद से आवास और खाद्य सेवा क्षेत्र में रोजगार में 10% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी है।
कनाडा क्यों कर रहा आमंत्रित
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कनाडा की लेबर मार्केट में इस साल काफी गिरावट आई है। वहां 55 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों ने काम छोड़ दिया है और कम लोग काम में शामिल होने के इच्छुक हैं। दूसरी ओर, देश में लगभग 10 लाख नौकरियां खाली हैं। इनमें खासकर गर्मियों में मिलने वाली नौकरियां हैं।
90 लाख होंगे रिटायर
कनाडा के करीब 90 लाख ऐसे लोग जो 1946 से 1964 की जन्में, जिन्हें बेबी बूमर्स कहा जाता है, इस दशक में रिटायरमेंट की आयु तक पहुंचने के लिए तैयार हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार एक तिहाई कनाडाई जल्दी रिटायर हो रहे हैं और 10 पूर्व-सेवानिवृत्त में से तीन महामारी के कारण अपनी सेवानिवृत्ति की तारीख बदल रहे हैं। कुल मिला कर कनाडा में काम की तलाश करने वालों के लिए मौके ही मौके हैं। यदि आप भी ऐसे लोगों में से हैं ये समय आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
