JioHotstar: अगर आप ओटीटी पर मूवीज और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी आ गई है। पिछले साल Disney+ Hotstar और Reliance के Viacom18 का मर्जर हुआ था और अब यूजर्स को JioCinema और Disney+ Hotstar का मर्जर देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि अब जियो सिनेमा और डिज्नी हॉटस्टार ही दोनों प्लेटफॉर्म्स एक हो गए हैं। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

जियो हॉटस्टार का खास है टीजर (JioHotstar)
जियो हॉटस्टार ने इस मर्जर के लिए हाल ही में टीजर को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इस टीजर के कैप्शन में लिखा गया है 'जब दो वर्ड एक साथ आते हैं, तो असाधारण चीजें (Extraordinary) सामने आती हैं। इस पोस्ट में स्टार की इमोजी भी नजर आ रही है, जिससे साफ हो रहा है कि Disney+ Hotstar और JioCinema मिलकर एक नया ओटीटी प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी कर रहे है। पहले उम्मीद थी कि इस नए प्लेटफॉर्म का नाम Jio Star होगा, लेकिन अब टीजर रिलीज होने के बाद ये जानकारी भी मिल गए है कि Jio Hotstar के नाम से ये प्लेटफॉर्म लॉन्च होगा।
यूजर्स को मिलेंगे इस नए प्लेटफॉर्म से कई फायदे
जब डिज्नी-जियो ऑफिशियल तौर पर प्लेटफॉर्म शुरू कर देगा, तो यूजर डिज्नी (डिज्नी ओरिजिनल, मार्वल, स्टार वार्स, नेट जियो, पिक्सर आदि), वार्नर ब्रदर्स, एचबीओ, मैक्स ओरिजिनल, कलर्स को एक बैनर के तहत ही एक्सेस कर पाएंगे। इसके साथ ही जियो सिनेमा पर लाइव होने वाली सारी वेब सीरीज और मूवीज को देखने के लिए लोगों को अलग से कोई ऐप डॉउनलोड नहीं करना होगा। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये भी जानकारी सामने आई है कि अब TATA WPL (Women Premier League) का जियो हॉस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग भी हो सकती है। इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में बहुत सारे क्रिकेट टूर्नामेंट नजर आने वाले हैं।
जियो हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन प्लान (Jio Hotstar Subscription Plans)
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, जियो हॉटस्टार के सीईओ-एंटरटेनमेंट केविन वाज़ ने मौजूदा डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्राइबर्स को भरोसा दिलाया कि उनके प्लान में कोई बदलाव नहीं होगा। वे अपने मौजूदा सब्सक्रिप्शन के साथ जारी रह सकते हैं। इसमें मोबाइल के लिए ₹149 का प्लान, सुपर प्लान ₹299, और प्रीमियम एड फ्री प्लान ₹349 हो होगा जोकि तीन महीने के लिए रहेगा। इस बीच, जियोसिनेमा प्रीमियम सब्सक्राइबर्स अपने बचे हुए प्लान के लिए जियोहॉटस्टार प्रीमियम पर चले जाएंगे।
नए प्लेटफॉर्म के तहत जियोसिनेमा के यूजर्स अपने आप प्रीमियम एक्सेस में अपग्रेड हो जाएंगे। केविन वाज़ ने बताया, "हमारी कीमतें जानी-पहचानी रहेंगी- उदाहरण के लिए, एक क्वाटर के लिए मोबाइल सब्सक्रिप्शन के लिए 149 रुपये और एड फ्री अनुभव के लिए 499 रुपये प्रति क्वाटर रहेगा।
4K स्ट्रीमिंग का मिलेगा फायदा
JioHotstar ने 4K स्ट्रीमिंग और AI-संचालित इनसाइट्स जैसी सर्विस पेश की हैं। यूजर्स रियल टाइम के आंकड़े ओवरले, मल्टी-एंगल व्यूइंग ऑप्शन और स्पेशल इंटरेस्ट फीड का फायदा उठा सकते हैं।
जियोस्टार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (डिजिटल) किरण मणि ने कहा, '' जियोहॉटस्टार का मूल एक प्रभावी दृष्टिकोण है जो बेहतरीन मनोरंजन को सभी भारतीयों के लिए वास्तव में आसान बनाएगा। अनंत संभावनाओं का हमारा वादा यह सुनिश्चित करता है कि मनोरंजन अब एक विशेषाधिकार नहीं बल्कि सभी के लिए एक साझा अनुभव है। जियो हॉटस्टार हॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ पेशकश करेगा, जिसमें डिज्नी, एनबीसी यूनिवर्सल पीकॉक, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी एचबीओ और पैरामाउंट शामिल होंगे। यह सभी एक ही मंच पर उपलब्ध होगा। इस प्लेटफॉर्म पर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) प्रतियोगतिाएं, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) जैसी प्रमुख प्रतियोगिताएं प्रसारित की जाएंगी।
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें



Click it and Unblock the Notifications