JioHotstar Layoffs: दुनियाभर की टॉप कंपनियां कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। अब रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी जियोस्टार (JioStar) लगभग 1,100 कर्मचारियों को कंपनी से निकालेगी। कंपनी ने यह फैसला वायाकॉम18 और वॉल्ट डिज्नी के नवंबर 2024 में हुए मर्जर के बाद ले रही है।

इन सेक्टर्स के कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी (JioHotstar Job Cutoff)
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, यह लेऑफ का प्रोसेस एक महीने पहले ही शुरु हुआ था। जून 2025 तक ये लेऑफ प्रोसेस चल सकता है। जियो मर्जर के बाद एक ही पोजीशन के लिए दो एंप्लाइ हैं जिसकी वजह से कंपनी ये कदम उठा रही है। कंपनी की तरफ से यह छंटनी मुख्य रूप से कुछ अहम सेक्टर्स में होने वाली है। इसमें फाइनेंस, मार्केटिंग, कमर्शियल और कानूनी सेक्टर जैसे कॉर्पोरेट सेक्टर्स शामिल हो सकते हैं।
कर्मचारियों को मिलेगी इतनी सैलरी (Jiostar Job Layoffs News)
जियोस्टार जिन कर्मचारियों को जॉब से निकालेगी उन्हें 'जेनरस सेवरेंस पैकेज' भी देगी। इसके अलावा कंपनी में नौकरी जितने समय के लिए एक कर्मचारी ने की है उसे इसके आधार पर 6 से 12 महीने की सैलरी दी जाएगी। जिन कर्मचारियों का कंपनी में एक साल पूरा हो गया है, उन्हें 1 महीने की सैलरी और 1 से 3 महीने का नोटिस पीरियड भी सर्व करना होगा।
उदाहरण के लिए, जिस कर्मचारी ने छह साल से कम समय तक काम किया है, उसे नोटिस अवधि सहित कम से कम सात महीने तक की सैलरी का फायदा मिलेगा। वहीं, कंपनी में लंबे समय तक काम करने वाले कर्मचारियों को 15 महीने तक का कंपनसेशन मिलेगा।
नौकरियों में कटौती जारी रहने की उम्मीद
जो कर्मचारियां ग्रेच्युटी एलिजिबिलटी के लिए अनिवार्य हैं लेकिन पांच सालों की अवधि पूरी नहीं की है, उन्हें भी प्रो राटा पेऑट(pro-rata payout) भी मिलेगा।
दूसरी ओर, कुछ प्रभावित कर्मचारियों, विशेष रूप से टेक और डिजिटल सर्विस से जुड़े कर्मचारियों को कथित तौर पर जियो या रिलायंस इकोसिस्टम में नौकरी मिलेगी।
मिंट ने ये भी अपने रिपोर्ट में बताया, अभी स्पोर्ट्स जैसे चैंपियंस ट्रॉफी, महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एक के बाद एक होने वाले हैं। हालांकि, कलर्स कन्नड़ और कलर्स बांग्ला जैसे क्षेत्रीय मनोरंजन चैनलों पर काफी असर पड़ा है, और ऐसे में नौकरियों में कटौती जारी रहने की उम्मीद है।
डिज्नी स्टार इंडिया और रिलायंस का वॉयकॉम-18 का मर्जर पिछले साल नवंबर में हुआ था। इसमें डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा भी शामिल है। इन दोनों कंपनियों ने गुरुवार, 14 नवंबर को इसका ऐलान किया था। मर्जर के बाद ये देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट नेटवर्क बन गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications