Jio Financial Services Ltd 1st AGM Highlights: जियोफाइनेंस ऐप ने 1 मिलियन डाउनलोड को पार कर लिया है। ये ऐप 30 मई, 2024 को ही लॉन्च हुआ था। यह यूजर्स के बीच प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है। जियो फाइनेंस लिमिटेड (JFL), एक नॉन बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) ने कई सुरक्षित लोन ऑप्शन भी यूजर्स के लिए पेश किए हैं।

इनमें सप्लाई चेन फाइनेंसिंग, म्यूचुअल फंड पर लोन और डिवाइस फाइनेंसिंग के लिए एंटरप्राइज सॉल्यूशंस शामिल हैं। इसके अलावा, JFL होम लोन और लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी और लोन ऑन सिक्योरिटीज जैसे अन्य सर्विसेस को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
डिजिटल बैंकिंग सॉल्यूशंस का मिलता है फायदा
जियो पेमेंट्स बैंक ने 1 मिलियन CASA ग्राहकों को भी पार कर लिया है और ग्राहकों और छोटे बिजनेस के लिए नई डिजिटल बैंकिंग सॉल्यूशंस ऑफर करता है। बैंक के टेक स्ट्रेचर को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है, जिससे ग्राहक पांच मिनट से भी कम समय में डिजिटल रूप से सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं।
जियो इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड (JIBL) ने 31 प्रमुख पब्लिक और कमर्शियल सेक्टर की बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी की है। यह जीवन, स्वास्थ्य, मोटर, दोपहिया, फायर और प्रॉपर्टी बीमा सहित बीमा प्रोडक्ट्स की एक लिस्ट ऑफर करता है। जियोफाइनेंस ऐप के माध्यम से, JIBL (Jio Insurance Broking Limited) मोबाइल के लिए एक्सेंडेड वारंटी भी देता है।
फाइनेंशियल सर्विसेस को मिल रहा है बढ़ावा
जियोफाइनेंस ऐप वर्तमान में कई सेवाओं का समर्थन करता है जैसे कि म्यूचुअल फंड पर लोन,सेविंग्स अकाउंट, यूपीआई लेनदेन, बिल भुगतान, डिजिटल बीमा और रिचार्ज। ये सर्विसेस यूजर्स की वित्तीय जरूरतों को पूरा करती हैं। जियोफाइनेंस ऐप में यूजर अपने खाते एवं बचत से जुड़ी जानकारियां भी देख पाते हैं।
जियोफाइनेंस का विस्तार वित्तीय समाधान प्रदान करने के लिए इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अपने यूजर्स के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और अलग-अलग प्रोडक्ट्स रेंज के साथ, इसका उद्देश्य अपने ग्राहकों की नई जरूरतों को पूरा करना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications