कम कीमत में तेज इंटरनेट के साथ ज्यादा डाटा की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में कई कंपनियों ने अपने नए ब्रॉडबैंड प्लान का ऐलान किया है।
नई दिल्ली: कम कीमत में तेज इंटरनेट के साथ ज्यादा डाटा की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में कई कंपनियों ने अपने नए ब्रॉडबैंड प्लान का ऐलान किया है। टेलिकॉम कंपनियां कम कीमत में ही ब्रॉडबैंड प्लान्स में डेटा और वॉइस कॉल जैसी बेसिक सुविधा भी देती है। बाजार में कई प्लान है जो हाई-स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान उपलब्ध कराते हैं। इसी कारण ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है।

बात करें अगर रिलायंस जियो कि तो कंपनी अपने एनुअल और हाफ ईयर्ली ब्रॉडबैंड प्लांस पर फ्री हाईस्पीड इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा के साथ कई और बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है। कंपनी अपने लॉन्ग टर्म प्लांस पर 15 से 30 दिनों तक की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। ये वो प्लांस हैं जिसमें यूजर्स को 6 महीने या 12 महीने तक के लिए एक बार में पेमेंट करना होता है।
6 महीने के लिए ब्रॉडबैंड प्लान
जियो के 2394 रुपये वाले प्लान में पहले 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती है लेकिन अब इसमें आपको 195 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में आप 30mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं।
4,194 रुपये वाला प्लान में आप 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ ले सकेत हैं। इस प्लान में पहले 180 दिन की वैलिडिटी मिलती थी लेकिन अब आप इसमें 195 दिनों की वैधता पा सकते हैं।
5,994 रुपये वाला प्लान में की वैधता भी 180 दिनों के साथ आता है लेकिन अब इसमें 15 दिनों की ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी। इस 150Mbps की स्पीड वाले प्लान में आप लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा पा सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में आपको 14 ऐप्स का ओटीटी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
6 से ज्यादा दिन की वैधता वाले प्लान
8,994 रुपये वाला प्लान में इस प्लान में आपको 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का लाभ मिलेगा इसके अलावा आप फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन का भी लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में 180 दिनों की जगह 195 दिनों की वैधता मिलेगी।
14,994 रुपये वाला प्लान में भी आपको 195 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस आप 500Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ इस प्लान में आप 15 ऐप्स के लिए ओटीटी सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं।
23,994 रुपये वाला प्लान की बात करें तो इस प्लान में आपको 1Gbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और ओटीटी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके साथ भी आप 195 दिनों की वैधता पा सकते हैं जो कि पहले 180 दिनों की थी।
50,994 रुपये वाला प्लान में भी आपको 195 दिनों की वैधता मिलेगी और इसमें आप 1Gbps की स्पीड से 6600GB तक का डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ पा सकते हैं। इसके अलावा आपको कुछ पॉपुलर ओटीटी सर्विस का भी लाभ मिलेगा।
1 साल वाले प्लान में, 30 दिनों की मिलेगी एक्स्ट्रा वैलिडिटी
4,788 रुपये वाला प्लान में 30 दिनों की ज्यादा वैलिडिटी पा सकते हैं और अब आप कुल 390 दिनों तक प्लान का मजा ले सकते हैं। इसमें 30Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ मिलेगा।
8,388 रुपये वाला प्लान में अब 390 दिनों तक मजा ले सकते हैं जिसमें 100mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का लाभ मिलेगा।
11,988 रुपये वाला प्लान में भी आपको 390 दिनों के लिए 150mbps की स्पीड से अनलिमिडेट कॉलिंग और डेटा का लाभ मिलेगा। पहले यह प्लान 360 दिनों के साथ आता था। ठीक इसी तरह 17,988 रुपये वाला प्लान में 390 दिनों तक इसका लाभ ले सकते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।
29,988 रुपये वाला प्लान में इस प्लान में आपको 390 दिनों के लिए 500Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा और लोकल व एसटीडी कॉलिंग का लाभ मिलेगा।
47,988 रुपये वाला प्लान में आप 1Gbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा आपको ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
1,01,988 रुपये वाला प्लान में आपको 1Gbps की स्पीड के साथ 6600GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में ओटीटी ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications