नयी दिल्ली। रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। कंपनी के पास 40 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। बता दें कि आजकल जालसाज मैसेज के जरिए धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसे में अक्सर आरबीआई और अन्य बैंक ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताते रहते हैं। इसीलिए अब जियो ने भी अपने 40 करोड़ से अधिक ग्राहकों को अलर्ट किया है। जियो ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेज कर अलर्ट रहने को कहा है। कंपनी ने ग्राहकों से कहा है कि वे किसी भी ऐसे व्यक्ति के साथ जानकारी साझा न करें, जो संदिग्ध हों। बता दें कि ऐसा ही समय-समय पर बैंक और आरबीआई लोगों को करते रहते हैं।
फ्री मोबाइल डेटा ऑफर के झांसे में न आएं
जियो ने मैसेज भेज कर ग्राहकों को अपनी पर्सनल जानकारी न देने को कहा है। जियो ने जो मैसेज भेजा है उसमें धोखाधड़ी से बचने के लिए ऐसे मैसेज से सावधान रहने की सलाह दी गयी है, जिसमें आपकी पर्सनल जानकारी या केवाईसी डिटेल्स अपडेट करने को कहा गया हो। साथ ही ग्राहकों से मुफ्त मोबाइल डेटा देने का वादा करने वाले मैसेज से भी सावधान रहने को कहा है। साथ ही अनजान या संदिग्ध नंबरों से आने वाली कॉल पर पर्सनल जानकारी साझा न करें।
कैसे होती है जालसाजी
ध्यान रहे कि जालसाज आपको ठगने के लिए अलग-अलग तरीके अपना सकते हैं। इनमें सबसे अहम चीज है ललचाना। जैसे कि जियो की तरफ से 6 महीने तक आपको रोजाना 25 जीबी मिलने का मैसेज आए और उसमें एक मोबाइल ऐप का लिंक भी होगा। जियो के अनुसार ऐसे मैसेज का जवाब न दें। साथ ही मैसेज में मौजूद लिंक पर क्लिक भी न करें। यदि आपको केवाईसी के लिए मैसेज आए तो उस पर भी कोई रेस्पोंस न दें। वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है।
मैसेज और कॉल रोकें
यदि आप बार-बार आने वाले अनचाहे कॉल और मैसेज से परेशान हैं तो आप इसे रोक सकते हैं। ये काम माई जियो ऐप के जरिए किया जा सकता है। इसका तरीका ये है कि सबसे पहले माई जियो ऐप में लॉगिन करें। फिर लेफ्ट साइड में मौजूद आइकन पर टैप करें और सेटिंग्स चेक करें। यहां आपको डीएनडी ऑप्शन दिखेगा, उसे सिलेक्ट करें। अब आपको कंपनी की तरफ से एक मैसेज भेजा जाएगा होगा, जिसके 7 दिन के भीतर आपके नंबर पर डीएनडी सर्विस चालू हो जाएगी। इसके बाद आपको ऐसी कॉल और मैसेज नहीं मिलेगा।
जियो का 336 दिन वाला प्लान
जियो के पास 1299 रु वाला एक धांसू प्लान है। इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। इस प्लान में वैसे तो अनलिमिटेड डेटा मिलता है। मगर 24 जीबी हाई स्पीड डेटा ही मिलेगा। ये लिमिट पूरी होने पर भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। 24 जीबी हाई स्पीड 336 दिनों के लिए है। 1299 रु वाले प्लान में भी 336 दिनों तक जियो से सभी नेटवर्कों फ्री कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा।
जानिए बाकी बेनेफिट
जियो के 1299 रु वाले प्लान में 336 दिनों के लिए आपको 3600 एसएमएस फ्री मिलेंगे। साथ ही जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। अगर आप जियो की साइट की इस प्लान को ढूंढें तो आपको ये Other ऑप्शन में मिलेगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications