नई दिल्ली, दिसंबर 4। भारत में प्रमुख टेलीकॉम प्रोवाइडर कंपनियों के प्लान्स की कीमतों में हाल ही में बढ़ोतरी हुई है। एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने प्लान्स के रेट में बढ़ोतरी की है। लोगों के लिए खुशी की बात नहीं है। ऐसे समय में जब बहुत कम लोगों ने नए प्लान्स खरीदे होंगे, आपको ऐसे प्लान्स की जानकारी लेनी चाहिए जो 84 दिन तक चल सकते हैं और इनकी कीमत 500 रुपये से कम है।
एयरटेल का 455 रुपये वाला प्लान
एयरटेल ने हाल ही में 455 रुपये का प्लान पेश किया है जो ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ कई फायदे प्रोवाइड करता है। प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग फीचर, 6 जीबी कुल डेटा और 900 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में शामिल अतिरिक्त बेनेफिट में अमेजन प्राइम मोबाइल वर्जन फ्री ट्रायल, अपोलो 24|7 सर्कल, मुफ्त ऑनलाइन कोर्स, फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक, मुफ्त हेलोट्यून्स और मुफ्त विंक म्यूजिक शामिल हैं।
वीआई का 459 रु वाला प्लान
वीआई के 459 रु वाले प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल और कुल 6 जीबी डेटा मिलता है। आपको ये प्लान कुल 1000 एसएमएस भी प्रोवाइड करेगा। यूजर्स को इस प्लान के तहत वीआई मूवीज एंड टीवी बेसिक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो है सबसे सस्ता
रिलायंस जियो के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड कॉल, 6 जीबी डेटा और 1000 एसएमएस की सुविधा मिलती है। यूजर्स को जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो सहित जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है।
ये हैं महंगे प्लान
जियो का 84 दिन वाला एक प्लान भी है, जिसकी कीमत 666 रुपये है। इसमें आपको 84 दिन तक डेली 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे। आपको जियो एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। अहम बात यह है कि जियोमार्ट पर इस प्लान पर 20 फीसदी का कैशबैक दिया जा रहा है। जियो का एक डेली 2 जीबी डेटा वाला प्लान 719 रु का है।
एयरटेल के महंगे प्लान
एयरटेल का 84 दिन वाला दूसरा प्लान 719 रुपये का है। इसमें आपको 84 दिन तक डेली 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे। एयरटेल का एक डेली 2 जीबी डेटा वाला प्लान 839 रु का है।
वीआई के महंगे प्लान
वीआई का 84 दिन वाला दूसरा प्लान 719 रुपये का है। इसमें आपको 84 दिन तक डेली 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे। वीआई का एक डेली 2 जीबी डेटा वाला प्लान 839 रु का है। हाल ही में तीनों कंपनियों ने अपने प्लान महंगे किए हैं। जियो के नये बढ़े हुए रेट वाले प्लान इस साल 1 दिसंबर से ग्राहकों के लिए उपलब्ध हुए हैं। जियो ने हाल ही में अपने प्लान 21 फीसदी तक महंगे किए थे। वहीं एयरेल ने अपने प्लान्स 20-25 फीसदी तक महंगे किए थे। वीआई ने भी प्लान की कीमतों में 25 फीसदी तक का इजाफा किया था। तीनों कंपनियों ने 2 साल पहले अपने प्लान एक साथ महंगे किए। आखिरी बार ऐसा 2019 के आखिर में किया गया था।
More From GoodReturns

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications