Jio Unlimited Offer: रिलायंस जियो ने यूजर्स को गुड न्यूज दी है। इसके तहत कुछ मोबाइल और ब्रॉडबैंड यूजर्स को जियो हॉटस्टार का कॉम्पलीमेंट्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। जियो अनलिमिटेड ऑफर अब 15 अप्रैल तक के लिए उपलब्ध होगा। इसके तहत कुछ यूजर्स को मोबाइल फोन और टीवी पर 4K क्वालिटी में स्ट्रीमिंग के लिए 90 दिनों तक का फ्री जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

जियो अनलिमिटेड ऑफर का इन यूजर्स को मिलेगा फायदा (Jio Unlimited Offer Details)
अगर आप एक जियो यूजर है तो इसका फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर में 299 रुपये या उससे अधिक का प्रीपेड रिचार्ज करने वाले यूजर्स को JioHotstar का 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन फ्री होगा, जिसका उपयोग यूजर्स IPL 2025 जैसे आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट्स का लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए कर सकते हैं।
इससे पहले, इस ऑफर की वैलिडिटी सिर्फ 31 मार्च, 2025 तक ही थी। अब इसकी तारीख बढ़ा दी गई है, जिससे यूजर्स को और अधिक समय मिलेगा। इस ऑफर का फोकस खास तौर पर क्रिकेट फैंस को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि वे JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लिए बिना मैचों को देख सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स के लिए एक और राहत है।
जियो ब्रॉडबैंड सर्विसेस का फायदा उठाने वाले यूजर्स (free JioHotstar subscription)
जियो ने जानकारी दी है कि जियो के वायर्ड ब्रॉडबैंड और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सर्विस के नए और मौजूदा दोनों यूजर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। वहीं, नए यूजर्स को 17 मार्च के बाद खरीदे गए उनके नए कनेक्शन के एक्टिव होने के बाद यह ऑफर अपने आप मिल जाएगा, मौजूदा यूजर्स MyJio ऐप के माध्यम से इस ऑफर को एक्टिल कर सकते हैं।
इस ऑफर में जियो की ब्रॉडबैंड सर्विसेस का 50-दिन का होम फ्री ट्रायल भी शामिल है। इसमें हाई-स्पीड इंटरनेट, 11 से अधिक ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की मेंबरशिप और 800 से अधिक लाइव टीवी चैनल का एक्सेस भी शामिल है।
इस जियो अनलिमिटेड ऑफर का फायदा आपको तभी मिल पाएगा अगर आप 17 मार्च से पहले 100 रुपये का जियो रिचार्ज के साथ एड ऑन करेंगे। इसके अलावा अगर जियो हॉटस्टार पैक 22 मार्च से एक्टिवेट हुआ है तो आपको जियो अनिलिमिटेड ऑफर का फायदा मिलेगा।
कैसे उठाएं इसका फायदा? (Jio unlimited offer validity)
अगर आप भी जियो अनलिमिटेड ऑफर का फायदा चाहते हैं तो इसके लिए आपको जियो के नंबर 60008-60009 पर मिसकॉल देनी होगी। इसपर आपको रिचार्ज प्लान से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप जियो के ऐप या फिर वेबसाइट से भी इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications