नई दिल्ली, दिसंबर 12। भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने प्रीपेड टैरिफ में हाल ही में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही नए प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में 20-25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। ग्राहकों को पैसे बचाने के लिए उपलब्ध कई प्लान्स में से एक ऑप्शन को आराम से चुनना चाहिए। हर प्लान के अपने बेनेफिट हैं, जिनमें खास तौर से ओटीटी सब्सक्रिप्शन ऑफ़र और वैलिडिटी में अंतर शामिल है। पर डेटा बेनेफिट सबसे अहम है। यदि आप डेली 2 जीबी डेटा चाहते हैं तो आपके लिए जियो के सस्ते प्लान काफी का के हो सकते हैं। जानते हैं इसके सस्ते डेली 2 जीबी डेटा वाले प्लान्स की डिटेल।
249 रु वाला प्लान
डेली 2 जीबी डेटा वाला जियो का सबसे सस्ता प्लान है 249 रु का। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 23 दिनों की है। यानी 23 दिन में आपको कुल 46 जीबी डेटा मिलेगा। डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी मिलता है।
जानिए बाकी फायदे
बात करते हैं जियो के 249 रु वाले प्लान के बाकी फायदों की। पहली बात कि इसमें डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इन ऐप्स में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं। अब जानते हैं जियो के अन्य डेली 2 जीबी डेटा वाले प्लान की डिटेल।
299 रु वाला
जियो का थोड़ा महंगा प्लान है 299 रु का। इस प्लान में भी ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानी 28 दिन में आपको कुल 56 जीबी डेटा मिलेगा। आपकी डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी दिया जाएगा।
299 रु के प्लान के बाकी फायदे
अब बात करते हैं जियो के 299 रु वाले प्लान के बाकी फायदों के बारे में। पहली बात कि आपको इसमें डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिनमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं।
533 रु वाला प्लान
जियो का एक और महंगा प्लान है 533 रु का। इस प्लान में भी ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। यानी 56 दिन में आपको कुल 112 जीबी डेटा मिलेगा। आपकी डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी दिया जाएगा।
719 रु वाला प्लान
जियो का 719 रु का एक और महंगा प्लान है। इस प्लान में भी ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। यानी 84 दिन में आपको कुल 168 जीबी डेटा मिलेगा। आपकी डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट और जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी दिया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
