नई दिल्ली, जुलाई 20। यदि आप एक रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो आपको भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के मुकाबले कुछ बहुत किफायती प्रीपेड प्लान मिलेंगे। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है। 2022 की शुरुआत में, रिलायंस जियो ने उपभोक्ताओं के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। इस योजना के साथ, उपयोगकर्ताओं को अधिक डेटा मिलता है। अगर आप लॉन्ग टर्म प्लान तलाश रहें हैं तो जियो के पास कुछ बेहतर विकल्प हैं।
लंबी अवधि का है प्लान
2022 का यह रिलायंस जियो प्रीपेड प्लान लंबी अवधि के उपयोगकर्ताओं के लिए है,हम जिस प्रीपेड प्लान की बात कर रहे हैं वह 2,999 रुपये का है। इस योजना को जनवरी 2022 में रिलायंस जियो ने लांच किया था। जियो के इस प्लान में 365 दिनों की कुल वैधता के साथ ग्राहको को प्रतिदिन 2.5GB डेटा मिलता है। 2,999 रुपए के इस प्लान में उपभोक्ताओं को डाटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते है।
मिलता है अतिरिक्त लाभ
इस योजना के साथ उपभोक्ताओं को कुल 912.5GB डाटा मिलती है। डाटा और कॉलिंग की सुविधा के साथ ही ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ भी मिलता है। यूजर्स को Jio की ओर से मुफ्त Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा, यूजर्स को जीयों टीवी, जीयों सिनेमा, जीयों सिक्योरिटी और जीयों क्लाउड का एक्सेस भी मिलता है।
और भी है प्लान
2999 रुपये की योजना 2022 में जीयों की पहली प्रीपेड योजना नहीं है। आप 4199 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिए भी जा सकते हैं। इस प्लान में 365 दिनों तक 3जीवी डाटा मिलेगा और जीयों के सभी एप के साथ साल भर का डिजनी + हॉटस्टार का एक्सेस भी मिलेगा। अगर आप साल भर के प्लान में बेहतर डाटा और ओटीटी एक्सेस वाला कोई प्लान खोज रहें है तो आप इन दो रिचार्ज प्लान में से कोई एक सेलेक्ट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications