भारत में नए कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले बढ़कर 492 हो चुके हैं। इस वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
नई दिल्ली: भारत में नए कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले बढ़कर 492 हो चुके हैं। इस वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब पूरे देश में फैले कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने आगे बढ़कर एक मुहिम #CoronaHaaregaIndiaJeetega शुरू की है। बता दें कि रिलायंस ने इसके पहले भी कोरोना वायरस से बचाव को लेकर अपना सपोर्ट जारी रखा है। रिलायंस ने अब इससे लड़ने के लिए रिलायंस फाउंडेशन, रिलायंस रिटेल, जियो, रिलायंस लाइफ साइंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के 6 लाख कर्मचारियों को इस ऐक्शन प्लान का हिस्सा बनाया है।
कोरोना से लड़ने के लिए रिलायंस ने उठाए हैं ये कदम
- इसके लिए रिलायंस ने पूरी तरह से Covid-19 को समर्पित देश का पहला अस्पताल खोला है। बृहन्नमुंबई म्युनिसिपल को-ऑपरेशन (बीएमसी) के साथ मिलकर खोले गए इस अस्पताल का नाम सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल है।
- वहीं 100 बिस्तरों वाला यह अस्पताल मुंबई में है।
- इसकी पूरी तरह से रिलायंस फाउंडेशन द्वारा फंडिंग की जा रही है।
- सारे बेड्स में वेंटिलेटर, पेसमेकर, डायलिसिस मशीन जैसी जरूरी इक्विपमेंट की व्यवस्था है।
- इस विपरीत समय में रिलायंस फाउंडेशन अलग अलग शहरों में कई एनजीओ के साथ मिलकर लोगों को फ्री भोजन भी उपलब्ध कराएगा।
- रिलायंस ने मुंबई के लोधीवली में पूरी तरह से इक्विप्ड आइसोलेशन सेंटर बनाया है और इसे जिला अथॉरिटी को हैडओवर कर दिया है।
- इसके साथ ही रिलायंस रोज़ाना एक लाख फेस मास्क और कोरोना वायरस से लड़ने वाले हेल्थ वर्कर्स के लिए कपड़े व सूट का प्रोडक्शन करने के लिए अपनी प्रोडक्शन क्षमता को बढ़ा रहा है।
कोरोना हारेगा इंडिया जीतेगा मुहिम की शुरुआत
वहीं जियो ने इसके लिए कोरोना हारेगा इंडिया जीतेगा मुहिम की शुरुआत की है जिससे ऐसे मुश्किल समय में लोग रिमोट वर्किंग, रिमोट लर्निंग के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े रहेंगे और सुरक्षित रह सकेंगे। जियो ने कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में हम सब साथ हैं। जियो ने स्टूडेंट्स, एजुकेशनल एंड हेल्थकेयर इंस्टीट्यूशन द्वारा अपने प्रोफेशनल जरूरतों को पूरा किए जाने के लिए माइक्रासॉफ्ट टीम के साथ कोलैबोरेशन किया है। वहीं लोगों द्वारा कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी के लिए सरकार द्वारा बनाए गए MyGov Helpdesk रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की सब्सिडियरी जियो हैप्टिक टेक्नॉलजी से पावर्ड है। यह चैटबॉट जियो हैप्टिक द्वारा विकसित किया गया है और इसे समय समय पर अपडेट भी किया जाता है।
रिलायंस ने महाराष्ट्र सरकार को दिए 5 करोड़ रुपये
वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस प्रभावित देशों से आने वाले सभी यात्रियों के लिए विशेष तौर पर मेडिकल सुविधा तैयार की गई है, ताकि उन्हें क्वारेन्टिन किया जा सके। रिलायंस ने महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर फंड में भी 5 करोड़ रुपये जमा करने का निर्णय लिया है। रिलायंस ने कहा कि वह पेसमेकर बनाने की क्षमता को बढ़ाकर 1 लाख प्रतिदिन करने में जुटी हुई है। कंपनी अन्य प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट भी तैयार कर रही है, ताकि देश में इन सुविधाओं की कोई कमी न हो।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
