
Republic Day Offer Free 4G Phone : अगर आप एक नया फोन खरीदने की तैयारी में हैं, तो आपके लिए यह खबर काफी शानदार हो सकती है। दरअसल आज भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है और इस मौके पर एक बहुत शानदार ऑफर मार्केट में आया है। इस ऑफर के तहत आपको फ्री में फोन मिल सकता है और वो भी 4जी। आगे जानिए किस कंपनी का है यह ऑफर।
जियो लाई फ्री 4जी फोन का ऑफर
आपके लिए फ्री में फोन पाने का यह अच्छा मौका हो सकता है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए यह खास ऑफर आई है। ऑफर का फायदा उठा कर आप 4जी फोन को फ्री में हासिल कर सकते हैं। खास बात यह है कि आपको फोन के साथ 2 साल तक की वैलिडिटी मिलेगी। इन दो सालों में आपको रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।
जियोफोन पर है ऑफर
यह ऑफर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगा, जो जियोफोन खरीदना चाह रहे हैं। बहुत से लोग कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए सैकंडरी फोन खरीदना चाहते हैं, ऐसे लोगों के लिए भी यह फोन बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अब बात करते हैं जियोफोन पर मिल रहे ऑफर की। आपको जियो का 1,999 रुपये वाला प्लान लेना होगा। इस प्लान के साथ जियोफोन फ्री मिलेगा।
पूरे 2 साल की वैलिडिटी
इस प्लान में सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा। ये प्लान आएगा 2 साल की वैलिडिटी के साथ। यानी आपको पूरे 2 साल रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। आपको 2 साल के लिए प्लान में मिलेगा कुल 48 जीबी डेटा। इतना ही नहीं जियो अपनी ऐप्स का फ्री एक्सेस भी देगी।
1 साल वाला ऑफर
1 साल वाला ऑफर भी पेश किया जा रहा है। पर दो साल वाले प्लान की तुलना में आपको कम वैलिडिटी मिलेगी। 1,499 रुपये वाला प्लान आपको फ्री जियोफोन के साथ मिलता है। ये प्लान 1 साल की वैलिडिटी के साथ आएगा। आपको 24 जीबी डेटा भी मिलेगा। इतना ही नहीं सभी नेटवर्कों पर कॉलिंग का फायदा भी दिया जाएगा। अंत में बता दें कि ये प्लान भी जियो ऐप्स के फ्री एक्सेस के साथ आता है।
ये हैं फोन के फीचर्स
बात करें जियो फोन के फीचर्स की तो इसमें आपको 2.4 इंच की क्यूवीजीए डिस्प्ले, टॉर्चलाइट और एफएम रेडियो मिलेगा। ये फोन कैमरा, माइक्रोफोन, स्पीकर और 4वे नेविगेशन के साथ भी आता है। आपको फोन में बेहद कॉम्पैक्ट डिजाइन मिलेगा। आप फोन में फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सऐप भी चला सकते हैं।

जियो के दो नये प्लान
इस बीच जियो ने हाल ही में चुपचाप दो नये प्लान भी लॉन्च किए, जिनकी वैलिडिटी 30 और 90 दिनों की है। इनकी कीमत 349 रुपये और 899 रुपये है। 349 रुपये वाले प्लान में डेली 2.5 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिलेंगे। 899 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है, जो डेली 2.5 जीबी डेली डेटा के साथ आता है। प्लान में यूजर्स को डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी। दोनों प्लान्स जियो ऐप्स के फ्री एक्सेस के साथ आता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
