Jio Recharge Plans With JioHotstar: क्रिकेट फैंस से लेकर एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले लोगों के लिए एक खास खबर आ गई है। अब आप आसानी से 100 रुपये के जियो रिचार्ज प्लान में जियोहॉटस्टार का फायदा भी उठा सकते हैं। जल्द ही आईपीएल 22 मार्च से शुरु होने वाला है और ऐसे में अगर आप सस्ते रिचार्ज प्लान चेक कर रहे हैं तो 100 रुपये के इस प्लान को भी जरूर चेक कर लें।

100 रुपये में मिलेगा डबल फायदा (Jio Recharge Plan News)
रिलायंस जियो ने 100 रुपये की कीमत वाला एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो यूजर्स को हाल ही में लॉन्च की गई JioHotstar सर्विस का भी फायदा देगा। यह प्लान 90 दिनों के लिए JioHotstar की कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है, जिससे यूजर बिना किसी एडिशन सब्सक्रिप्शन प्लान के एड सपोर्ट कंटेंट का फायदा उठा सकते हैं। यह डेटा प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के दौरान 5GB हाई-स्पीड इंटरनेट ऑफर करता है।
जियो हॉटस्टार का भी उठाएं फायदा (Reliance Jio Prepaid plans)
100 रुपये के इस प्लान में फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है, जो JioCinema और Disney+ Hotstar की पार्टनरशिप से शुरु हुआ है। यूजर मोबाइल डिवाइस पर 720p रिज़ॉल्यूशन में इसके कंटेंट को स्ट्रीम कर सकते हैं। डेटा का इस्तेमाल करने के बाद, डाउनलोड स्पीड 64kbps तक गिर जाएगी। इसके बावजूद, JioHotstar सब्सक्रिप्शन मोबाइल और टीवी दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर आपको मिलेगा।
195 रुपये का जियो रिचार्ज प्लान (jio plan with jiohotstar)
अगर आप ज़्यादा डेटा यूज करते हैं तो रिलायंस जियो 195 रुपये का क्रिकेट डेटा पैक को चुन सकते है। यह पैक 100 रुपये वाले प्लान के समान बेनिफिट्स देता है और 15GB हाई-स्पीड इंटरनेट ऑफर करता है। इसके अलावा, जिन ग्राहकों को वॉयस कॉलिंग और एसएमएस सर्विस की जरूरत है, वे 949 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान चुन सकते हैं।
प्रीपेड प्लान के भी हैं ऑप्शन
949 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 90 दिनों की अवधि के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा शामिल है। यह ऑप्शन उन यूजर्स के लिए है जिन्हें डेटा के साथ-साथ कॉलिंड सर्विसेस या मैसेज सर्विस की जरूरत है।
JioHotstar विथ एड प्लान 149 रुपये से शुरू होता है, जो मोबाइल डिवाइस पर HD क्वालिटी में स्ट्रीमिंग ऑप्शन देता है। प्रीमियम कंटेंट एक्सेस के लिए, यूजर्स 299 रुपये महीने का या 1,499 रुपये सालाना की कीमत वाले प्लान चुन सकते हैं। ये प्लान फिल्मों, शो, एनीमे, और लाइव स्पोर्ट्स कवरेज की लाइब्रेरी भी ऑफर करता है।
इन प्लान की शुरूआत 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल सीजन के साथ हो रही है। यूजर बिना किसी एडिशनल कॉस्ट के अपने जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन से आईपीएल मैच देख सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
