नयी दिल्ली। अगर आप कम से कम पैसों में ज्यादा से ज्यादा दिन मोबाइल रिचार्ज प्लान चलाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ ट्रिक्स फॉलो करना जरूरी है। इन ट्रिक्स के जरिए आपको प्लानिंग करनी होगी। हो सकता है आपको डेटा बेनेफिट कम मिले, मगर आप न्यूनतम खर्च पर अधिकतम समय तक मोबाइल चला सकेंगे। यहां हम आपको एक ऐसी ही ट्रिक बताएंगे, जो रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो पर सबसे अधिक संख्या में ग्राहक बनाये रखने की चुनौती है। इसीलिए कंपनी कुछ किफायती प्लान भी ऑफर करती है। यहां हम ऐसे 2 प्लान्स का कम्पेयर करेंगे, जिनमें एक के बजाय यदि आप दूसरे प्लान के लिए 300 रु ज्यादा खर्च करें तो आप 8 महीने अधिक अपना मोबाइल यूज कर सकेंगे।
कितने के हैं दोनों प्लान
जिन दो प्लान्स की हम बात करने जा रहे हैं उनकी कीमत है 999 रु और 1299 रु। इनमें 999 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन यानी करीब तीन महीनों की है। मगर 1299 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों यानी 11 महीनों की है। हालांकि 1299 रु वाले प्लान में आपको डेटा कम मिलेगा, मगर सस्ते खर्च पर लंबे समय तक मोबाइल चलाने के लिए ये प्लान परफेक्ट है। आप सिर्फ 300 रु अधिक खर्च करके 8 महीने ज्यादा मोबाइल चला सकते हैं। अब जानते हैं इन दोनो प्लान्स के बेनेफिट।
999 रु वाले प्लान में डेटा बेनेफिट
ये प्लान ज्यादा डेटा जरूरत वालों के लिए है। इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिन तक रोज 3 जीबी डेटा मिलता है। यानी ये प्लान कुल 252 जीबी डेटा के साथ आता है। इतना ही नहीं यदि आपकी डेली डेटा लिमिट पूरी भी हो जाए तो भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा।
कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट
जियो के 999 रु वाले प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी दिया जाता है। जियो अपने इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस भी देती है। आपको फ्री में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इन ऐप्स में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं। आगे जानिए 1299 रु वाले प्लान की डिटेल।
जियो का 1299 रु वाला प्लान
जियो के 1299 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की होती है। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 24 जीबी डेटा मिलेगा। इस लिमिट के बाद आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। ग्राहकों को कुल 3600 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। कम डेटा यूज वालों के लिए यह प्लान काफी अच्छा है।
कॉलिंग और ऐप्स सब्सक्रिप्शन
जियो के 1299 रु वाले प्लान में 336 दिनों के लिए सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। इसके अलावा 999 रु वाले प्लान की तरह ये प्लान भी जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है। जियो का एक सस्ता प्लान है, जिसकी कीमत 329 रु है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इस प्लान में कुल 1000 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट, कुल 6 जीबी डेटा और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
