Jio Recharge Plan 2024: देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस आए दिन अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग रिचार्ज प्लान लाती रहती है. दिवाली सीजन के इस अवसर पर जियो एक ऐसा प्लान लेकर आई है, जिसमें वे यूजर्स को 3599 रुपये का वाउचर फ्री में मिल रहा हैं. इस रिचार्ज प्लान की कीमत 899 रुपये रखी गई है. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने करोड़ों ग्राहकों को दिवाली का धमाकेदार गिफ्ट दिया है. दिवाली सीजन के शुभ अवसर पर जियो एक बेहतरीन ऑफर लेकर आया है. अगर आप जियो का 899 रुपये वाला रिचार्ज प्लान लेते हैं, तो आपको 3599 रुपये का वाउचर फ्री मिल जाता है. जिसे आप शॉपिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं.
जियो का ये ऑफर 25 अक्टूबर से 5 नवंबर 2024 तक ही अवेलेबल है.
ये मिलेंगे वाउचर में फायदें
अगर आप जियो का 899 रुपये वाला प्लान खरीदते हैं, तो आपको इसमें एक वाउचर मिल जाता है. इसमें आपको EaseMyTrip, Ajio और Swiggy का 3350 रुपये वाला वाउचर मिल जाता है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक EaseMyTrip में बुकिंग पर आपको वाउचर के जरिए 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं Ajio में शॉपिंग करने पर आपको 999 या उससे ज्यादा का डिस्काउंट मिल जाएगा.
इसके अलावा Swiggy से खाना ऑर्डर करने पर आपको 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है.
कैसे क्लेम करते सकते है वाउचर
जियो द्वारा ऑफर किए गए वाउचर से लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको 899 रुपये वाला रिचार्ज प्लान खरदीना होगा. इसके बाद आप इसे MyJio App पर क्लेम कर सकते है.
जैसे ही आप ऐप पर जाएंगे, वहां आपको ऑफर सेक्शन पर My winning का ऑप्शन दिख जाएगा. इसके बाद आपको दिए गए कूपन कोड को कॉपी कर, इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही ये ध्यान रखें की आप वाउचर का फायदा 5 नवंबर से पहले उठा सकते हैं.
899 रुपये वाले में क्या-क्या मिलेंगे फायदे?
इस प्लान की अवधि 3 महीने या 90 दिनों की रहने वाली है. आपको इस प्लान में जियो के अन्य प्लान की तरह 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिल जाएगा. वहीं आपको इस प्लान के तहत हर दिन 2GB डेटा तक फ्री मिल जाएगा. इसके साथ ही अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके लिए ये प्लान बेस्ट हो सकता है.
क्योंकि इस प्लान में आपको हर दिन 2GB डेटा के अलावा पूरे 3 महीने तक 20 GB डेटा एक्स्ट्रा मिल जाता है. वहीं आप इस प्लान के तहत 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे लाभ भी उठा सकते हैं.
इसके साथ ही आपको जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो क्लाउड जैसी ऐप का फायदा भी मिल जाएगा. ये ध्यान रखें की इसमें आपको जियो का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications