
Jio 2 New Plans : हाल ही में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने दो नये प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें 30 और 90 दिनों वाले प्लान शामिल हैं। नये प्लानों की कीमत काफी किफायती है। यानी अब जियो के प्रीपेड पोर्टफोलियो में दो नये प्लान शामिल हो गये हैं। इनकी कीमत है 349 रुपये और 899 रुपये है। आगे जानिए इन दोनों प्लान्स की डिटेल।
कितनी है वैलिडिटी
दोनों नए प्लानों को जियो ने अपने पोर्टफोलियो में बहुत चुपचाप शामिल किया है। इनमें 349 रु वाले प्लान की वैलिडिटी है 30 दिनों की और 90 दिनों वाले प्लान की वैलिडिटी है 90 दिनों की। ये प्लान ग्राहकों को पसंद आएंगे या नहीं यह कुछ समय बाद ही पता चलेगा। माना जा रहा है कि जियो ने अपना एआरपीयू (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) बढ़ाने के लिए इन प्लान्स को पेश किया है। आगे जानिए इन दोनों प्लान्स की बाकी पूरी डिटेल।
349 रु वाले प्लान की डिटेल
रिलायंस जियो का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपको डेली 2.5 जीबी डेली डेटा बेनेफिट की पेशकश करेगा। यह प्लान ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस भी दिलाएगा। प्लान में आपको जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा, जिसमें जियोसिनेमा, जियोटीवी, जियोसिक्योरिटी और जियोक्लाउड शामिल हैं। 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आपका डेली खर्च होगा 11.63 रुपये।
899 रुपये रु प्रीपेड प्लान की डिटेल
रिलायंस जियो के 899 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। ये प्लान भी डेली 2.5 जीबी डेली डेटा के साथ आता है। इस प्लान में भी यूजर्स को डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलेगा। बाकी आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलेगा, जिनमें जियोसिनेमा, जियोटीवी, जियोसिक्योरिटी और जियोक्लाउड शामिल हैं। प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है तो यह प्लान आपको डेली 9.99 रुपये के खर्च पर मिलेगा।
दोनों हैं खास प्लान
ये दोनों प्लान्स डेली 2.5 जीबी डेटा के साथ आते हैं। ये खास प्लान हैं, जो ग्राहकों की उच्च कैटेगरी के लिए परफेक्ट होंगे। आपको मालूम होगा कि भारत में बहुत अधिक ऐसे प्लान नहीं हैं, जिनमें आपको रोज 2.5 जीबी डेटा नहीं मिलता। दूसरे ऐसे प्लान बहुत महंगे हैं। जियो ने इससे पहले दिसंबर 2022 में 2023 रुपये का एक डेली 2.5 जीबी डेटा वाला प्लान पेश किया था, जो 252 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। वो प्लान भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस डेली ऑफर करता है।

5जी ऑफर के साथ लॉन्च किए गए प्लान
जियो ने 349 रुपये और 899 रुपये के दोनों प्लान्स यूजर्स के लिए 5जी वेलकम ऑफर के साथ पेश किए हैं। एक अन्य खबर के अनुसार जियो ने देश के 50 और शहरों में 5जी सर्विस की घोषणा की है। इससे देश में 5जी शहरों की कुल संख्या 184 हो गयी है। जियो ने लगभग 17 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को कवर कर लिया है। जियो अब 5जी वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट किए गए यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के 5जी ऑफर करती है। ग्राहक 5जी पर 1 जीबीपीएस से अधिक की स्पीड प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
