Jio Platforms IPO Allotment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज यानी 26 अक्टूबर का दिन अहम है। ₹30,213 करोड़ के इस आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट आज फाइनल होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए आवेदन किया है, वे अलॉटमेंट पूरा होने के बाद ऑनलाइन चेक कर सकेंगे कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं।

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ। आईपीओ के लिए करीब ₹7.4 लाख करोड़ की बोलियां मिलने की खबर है।
QIB की कैटेगरी 70.55 गुना सब्सक्राइब-
सबसे ज्यादा दिलचस्पी संस्थागत निवेशकों ने दिखाई। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी 70.55 गुना सब्सक्राइब हुई। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 14 गुना और रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 2.72 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। शेयरधारकों के लिए आरक्षित हिस्से को 7.6 गुना और कर्मचारियों के हिस्से को 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर तय किया गया था। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी की वैल्यूएशन करीब ₹10.3 लाख करोड़ बैठती है।
Jio IPO Allotment Status कैसे चेक करें?
निवेशक जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट के अलावा बीएसई और एनएसई की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए पैन नंबर या आईपीओ एप्लीकेशन नंबर की जरूरत पड़ सकती है। सबसे पहले KFin Technologies IPO Status Portal पर जाएं। यहां कंपनी के नाम वाले ड्रॉपडाउन में Jio Platforms Limited चुनें। इसके बाद PAN Number या Application Number जैसे उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक को चुनें। संबंधित जानकारी भरकर सबमिट करें। इसके बाद स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा। कंपनी का नाम सूची में तभी उपलब्ध होगा, जब अलॉटमेंट का विवरण पोर्टल पर जारी कर दिया जाएगा।
BSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें अलॉटमेंट-
निवेशक BSE IPO Application Status पर जाकर आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। यहां संबंधित आईपीओ चुनें, मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें। इसके साथ ही NSE IPO Bid Verification Portal पर जाएं। Equity & SME IPO Bid Details का विकल्प चुनें। इसके बाद उपलब्ध सूची में जियो प्लेटफॉर्म्स का नाम चुनकर पैन नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें और सबमिट कर दें।
कब होगी शेयरों की लिस्टिंग?
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए तय कार्यक्रम के मुताबिक, सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 27 अक्टूबर को शेयर क्रेडिट किए जाने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उनके पैसे भी इसी दिन अनब्लॉक या रिफंड किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद 28 अक्टूबर को कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। निवेशकों को अलॉटमेंट, रिफंड और लिस्टिंग से जुड़ी अंतिम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइटों पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]


Click it and Unblock the Notifications