नयी दिल्ली। जियो प्लेटफॉर्म्स को एक नया निवेशक मिल गया है। दुनिया के सबसे बड़े सॉवरेन वेल्थ फंड अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 5683.5 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स में विदेशी दिग्गज कंपनियों द्वारा किये जाने वाले निवेश की रकम 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। साथ ही एडीआईए उन दिग्गज ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई में कई मिलियन डॉलर का निवेश करने को तैयार हैं।
एडीआईए के हाथ आएगा कितना हिस्सा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एडीआईए 5683.5 करोड़ रुपये के निवेश से जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.16 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करेगी। एडीआईए जियो प्लेटफॉर्म्स में पैसा लगाने वाली आठवीं कंपनी है। जियो प्लेटफॉर्म्स ने 7 हफ्तों से भी कम समय में इन निवेशकों से डील की है। जियो प्लेटफॉर्म्स दुनिया में लगातार निवेश के जरिए सबसे अधिक फंड जुटाने वाली कंपनी बन गई है। तेल से लेकर रिटेल और टेलीकॉम तक की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, जो मार्केट कैपिटल के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनी है, ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 21 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी बेच दी है। रिलायंस ने इसके लिए अब तक कुल 97,885.65 करोड़ रुपये या 12.96 अरब डॉलर की डील की है।
कितनी है जियो प्लेटफॉर्म्स की वैल्य़ू
एडीआईए की जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश वैल्यू के आधार पर इसका कुल इक्विटी वैल्यूएशन 4.91 लाख करोड़ रुपये और एंटरप्राइज वैल्यूएशन 5.16 लाख करोड़ रुपये बैठता है। एडीआईए के करीब मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.85 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 9093.6 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। जियो, जो फिल्म, न्यूज और म्यूजिक ऐप के साथ-साथ टेलीकॉम कंपनी जियो इन्फोकॉम चलाती है, में निवेश की श्रृंख्ला 22 अप्रैल को तब शुरू हुई, जब फेसबुक ने 43,574 करोड़ रुपये में कंपनी की 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए सौदा किया। इसके बाद जनरल अटलांटिक, सिल्वर लेक (दो बार), विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, केकेआर और मुबाडाला ने जियो में निवेश किया है।
ये है रिलायंस का मकसद
रिलायंस का असल मकसद 'जीरो डेब्ट' कंपनी बनना है और तकनीक तथा इक्विटी दिग्गज कंपनियों की तरफ से किया गया निवेश इसके इस मकसद को पूरा करने के लिए अहम हैं। इसी योजना के तहत कंपनी हाल ही में राइट्स इश्यू लेकर आई थी, जिसे निवेशकों से अच्छा रेस्पोंस मिला। रिलायंस के राइट्स इश्यू को निवेशकों ने 1.59 गुना सब्सक्राइब किया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications