नई दिल्ली, सितंबर 10। रिलायंस जियो की तरफ से लांच किया जाने वाला दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट अब आज लांच नहीं होगा। कंपनी ने बताया है कि इस फोन की बिक्री 10 सितंबर 2021 यानी गणेश चतुर्थी से शुरू होनी थी। लेकिन कंपनी की तरफ देर रात में बतया गया है कि इस स्मार्टफोन का अभी एडवांस ट्रायल ही चल रहा है। ऐसे में इसकी लांचिंग 10 सितंबर को नहीं हो पाएगी। जानकारों की आशंका है कि सेमीकंडक्टर सप्लाई की दिक्कतों का असर का यह नतीजा है। हालांकि रिलायंस की एजीएम के दौरान कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गणेश चतुर्थी पर इस फोन को लांच करने की घोषणा की थी।
आइये अब जानते हैं कि जियोफोन नेक्स्ट स्मार्टफोन कब से मिलेगा।
जानिए कब से मिलेगा सबसे सस्ता जियोफोन नेक्स्ट स्मार्टफोन
रिलायंस जियो ने हालांकि यह दावा नहीं किया है कि उनका जियोफोन नेक्स्ट स्मार्टफोन दुनिया में सबसे सस्ता होगा। लेकिन जानकारों का मानना है कि जियोफोन नेक्स्ट स्मार्टफोन दुनिया में सबसे सस्ता होगा। वहीं कंपनी ने बताया है कि अब जियोफोन नेक्स्ट की लांचिंग की तारीख दिवाली के नजदीक तय की जा रही है।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
जियोफोन नेक्स्ट सस्ता होने के चलते लोगों को लगता है कि इस फोन में प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे फीचर्स कम होंगे। लेकिन मीडिया में आई जानकारी के अनुसार ऐसा नहींं है। जियोफोन नेक्स्ट में बहुत सारे फीचर दिए जाएंगे। इसमें वॉइस-फर्स्ट फीचर्स भी मिल सकता है( जिसके जरिए यूजर्स अपनी भाषा में फोन को नेविगेट कर सकते हैं। जियोफोन नेक्स्ट में अच्छा कैमरा, लेटेस्ट एंड्रॉयड फीचर और सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिल सकते हैं। रिलायंस जियो और गूगल मिलकर जियो फोन नेक्स्ट को और बेहतर बनाने में लगी हैं।
जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन
जियोफोन नेक्स्ट की कीमत करीब 3,499 रुपये रह सकती है। यह अनुमान मीडिया में आई खबरों में लगाया गया है। हालांकि इसकी घोषणा कंपनी लांचिंग के दौरान ही करेगी। वहीं इस फोन में 5.5-इंच का एचडी डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2500 एमएच की बैटरी मिल सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications