नयी दिल्ली। जियो फोन पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (जिसके चेयरमैन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं) की सब्सिडरी कंपनी रिलायंस जियो अगली तिमाही में अपना फीचर फोन जियोफोन फिर से लॉन्च करेगी। ये इस फोन की रीलॉन्चिग होगी। कंपनी मौजूदा वर्क फ्रॉम होम (डब्ल्यूएफएच) स्थिति का लाभ उठाना चाहती है। लॉकडाउन हटने के बावजूद ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को कोवि़ड-19 वायरस से संक्रमित होने से बचाने के लिए घर से काम करने की अनुमति दी हुई है। स्कूल और कॉलेज भी ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं, जिसके कारण 4जी फोन की मांग बढ़ गई है। डब्ल्यूएफएच के कारण ऑनलाइन एंटरटेनमेंट कंटेट की खपत भी बढ़ी है।
फीचर फोन के बाद आएगा स्मार्टफोन
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जियो के 4जी फीचर फोन के रीलॉन्च के बाद इसका प्रस्तावित एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। जियो गूगल के साथ साझेदारी में स्मार्टफोन डेवलप कर रही है। जियो फोन को पहली बार 2018 में लॉन्च किया गया था। इसने रिलायंस को भारत में सबसे अधिक मोबाइल बेचने वाली कंपनी बनने में मदद की। हालांकि कम्पोनेंट सोर्सिंग में दिक्कत के कारण इस साल के शुरू में ये फोन बाजार से गायब हो गया था।
रिलायंस ने की तैयारी
रिलायंस ने अपना क्म्पोनेंट बेस ठीक कर लिया है। नया जियो फोन नई कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी फ्लेक्स द्वारा बनाया जा रहा है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के एक अनुमान के अनुसार रिलायंस ने जियो की 10 करोड़ से अधिक इकाइयां बेची हैं। इसका मतलब है कि जियो के कुल ग्राहक आधार में लगभग 26 फीसदी जियो फोन उपयोगकर्ता हैं।
कितनी थी पहले जियो फोन की कीमत
जियो फोन के माध्यम से कंपनी फीचर फोन उपयोगकर्ताओं की एक बड़ी संख्या को आकर्षित करने में कामयाब रही थी। इनमें बड़ी तादाद ऐसे लोगों की थी जो स्मार्टफोन में अपग्रेड करने में वित्तीय रूप से असमर्थ थे। जियो फोन का पहला वर्जन 1,500 रुपये में लॉन्च किया गया था। यदि हैंडसेट वापस किया जाता है तो तीन साल बाद ये पैसा वापस कर दिया जाएगा। जियो फोन 1 के लॉन्च होने के कुछ महीनों बाद कंपनी ने जियो फोन 2, जो एक QWERTY कीपैड वाला 4जी फीचर फोन है, को 2,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया। इस फोन में एक बड़ी डिस्प्ले और अतिरिक्त ऐप्स दिए गए थे। इस फोन ने देश में जियो का सब्सक्राइबर बेस बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications