नई दिल्ली, सितंबर 20। रिलायंस जियो खबरों में रहना बखूबी जानती है। जब कंपनी कुछ बड़े ऐलान नहीं कर रही होती है तो ये या तो नया रिचार्ज प्लान लॉन्च करने लगती है या फिर पहले से मौजूद प्लान्स में बदलाव करने लगती है। इससे ग्राहकों की नजर पर इस पर बनी रहती है। इसी कड़ी में, कंपनी ने हाल ही में अपने 750 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की कीमत में कटौती कर दी। मगर ये कटौती केवल 1 रु की हुई है। यह साफ नहीं है कि जियो ने इस प्लान की कीमत में यह बदलाव क्यों किया। मगर अब इसका 749 रु वाला प्लान इसी के 719 रु वाले प्लान के मुकाबले में आ गया है। इससे दोनों प्लान्स के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हो गयी। यदि आप जियो का कोई प्लान रिचार्ज कराने वाले हैं तो इन दोनों प्लान्स की जानकारी जरूर ले लें।
जियो का 749 रु वाला प्लान
जियो के 749 रुपये वाले प्लान के फायदे समान ही रहेंगे। जिया के इस प्रीपेड प्लान में डेली 2 जीबी डेटा, डेली 100 एसएमएस प्रतिदिन और असीमित वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। साथ ही इस प्लान में आपको जियो टीवी, जियो क्लाउड, जियो सिनेमा और अन्य ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। जियो के 749 रुपये के रिचार्ज प्लान में आपको कुल 180 जीबी डेटा बेनेफिट मिलता है।
कितनी है वैलिडिटी
जियो के 749 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। वहीं इस प्लान में एक खास बेनेफिट यह भी है कि आपकी डेली 2 जीबी डेली लिमिट पूरी होने पर भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
719 रु वाला प्लान
जियो के 719 रु वाले प्लान के बेनेफिट 749 रुपये वाले प्लान के जैसे ही हैं। जिया के इस प्रीपेड प्लान में डेली 2 जीबी डेटा, डेली 100 एसएमएस प्रतिदिन और असीमित वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। साथ ही इस प्लान में आपको जियो टीवी, जियो क्लाउड, जियो सिनेमा और अन्य ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। जियो के 719 रुपये के रिचार्ज प्लान में आपको कुल 168 जीबी डेटा बेनेफिट मिलता है।
कितनी है वैलिडिटी
जियो के 719 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। वहीं इस प्लान में भी डेली 2 जीबी डेली लिमिट पूरी होने पर भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। यानी देखा जाए तो 749 रु और 719 रु वाले प्लान में केवल वैलिडिटी का फर्क है, जो कि प्राइस पर आधारित है। बाकी बेनेफिट दोनों के ही एक समान हैं।
सैटेलाइट से इंटरनेट
रियालंस जियो, जो कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, ने दिवाली तक 5जी सर्विस लॉन्च करने का ऐलान किया है। पर अब जियो अंतरक्षि से सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस देगी। इसके लिए जियो को लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) या आशय पत्र भी मिल गया है। रिलायंस जियो इन्फोकॉम की सैटेलाइट यूनिट को दूरसंचार विभाग ने सैटेलाइट कम्युनिकेशंस सर्विसेज के लिए एलओआई दे दिया है। ये एलओआई जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशंस लिमिटेड (जेएससीएल) को सोमवार को जारी किया गया है। बताया गया है कि दूरसंचार विभाग ने कंपनी को ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (जीएमपीसीएस) के लिए एलओआई दे दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications