नई दिल्ली, अक्टूबर 24। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के जियोफोन नेक्स्ट, जिसे गूगल के साथ साझेदारी में तैयारी किया गया है, का इंतजार बहुत से लोगों को काफी लंबे समय से है। ये फोन इस दिवाली (4 नवंबर) पर उपलब्ध होगा। रिलायंस जियो ने इसकी पुष्टि शुक्रवार को कर दी है। पहले इस फोन को सितंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन चल रही चिप की कमी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कीजिए। जियोफोन नेक्स्ट के रूप में आपको एक अच्छा और सस्ता ऑप्शन मिल सकता है। अब बात करते हैं रिचार्ज की। जियो के कई लंबी अवधि वाले प्लान भी हैं। यहां हम आपको उन प्लान्स की जानकारी देंगे, जिनसे आपका फोन पूरे एक साल तक एक्टिव रहेगा।
अगली दिवाली तक चलने वाले प्लान
बता दें कि 2021 की दिवाली में कुछ दिन बाकी हैं। इस साल दिवाली नवंबर में है। मगर अगले साल यानी 2022 में दिवाली आज ही की तारीख पर होगी। यानी अगले साल दिवाली 24 अक्टूबर को होगी। इसका मतलब है कि अगर आप अभी जियो का कोई एक साल वाला प्लान रिचार्ज करा लें तो अगली दिवाली तक के लिए रिचार्ज से मुक्त हो जाएंगे। आगे जानिए जियो के एक साल वाले प्लान की डिटेल।
2599 रु वाला प्लान
रिलायंस जियो का 2599 रु वाला प्लान काफी शानदार है। इस प्लान की वैलिडिटी एक साल या 365 दिनों की है। इस प्लान में डेली 2 जीबी डेटा दिया जाता है। इस तरह आपको पूरे साल में कुल 730 जीबी डेटा मिलेगा। ये प्लान अलग से 10 जीबी डेटा के साथ आता है। बाकी बेनेफिट की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, जियो ऐप्स (जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड) का सब्सक्रिप्शन और 1 साल का डिज्नी+ हॉटस्टार का एक्सेस मिलता है। डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
2399 रु वाला प्लान
रिलायंस जियो के 2399 रु वाले प्लान की वैलिडिटी भी एक साल की है। इस प्लान में भी डेली 2 जीबी डेटा दिया जाता है। इस तरह आपको पूरे साल में कुल 730 जीबी डेटा मिलेगा। ये प्लान अलग से 10 जीबी डेटा के साथ नहीं आता। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और जियो ऐप्स (जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड) का सब्सक्रिप्शन मिलता है। मगर डिज्नी+ हॉटस्टार का एक्सेस नहीं मिलता। डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
3499 रु वाला प्लान
रिलायंस जियो का 3499 रु वाला प्लान काफी शानदार है। इस प्लान की वैलिडिटी एक साल या 365 दिनों की है। इस प्लान में डेली 3 जीबी डेटा दिया जाता है। इस तरह आपको पूरे साल में कुल 1095 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और जियो ऐप्स (जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड) का सब्सक्रिप्शन मिलता है। डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। इन तीनों प्लान्स में डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
2121 रु वाला प्लान
रिलायंस जियो का 2121 रु वाला प्लान भी काफी अच्छा है। इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। इस प्लान में डेली 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है। इस तरह आपको कुल 504 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और जियो ऐप्स (जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड) का सब्सक्रिप्शन मिलता है। डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। ये प्लान भी डेली 100 एसएमएस बेनेफिट के साथ आता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications