टेलीकॉम कंपनियों में ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। इंडस्ट्री में कॉम्पटिशन बढ़ता जा रहा है।
नई दिल्ली, अप्रैल 20। टेलीकॉम कंपनियों में ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। इंडस्ट्री में कॉम्पटिशन बढ़ता जा रहा है। रिलायंस जियो हमेशा अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा ऑफर लेकर आती है जो टेलिकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा देती है। कंपनी अपने साथ अधिक अधिक मोबाइल यूजर्स को आकर्षित करने के लिए टेलीकॉम कंपनियां कई किफायती प्लान लॉन्च कर रहे हैं। सस्ते प्लान के बारे में जब भी सोचते हैं तो सबसे पहले नाम रिलायंस जियो का आता है। हम आपको ऐसे बढ़िया जियो डेटा वाउचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो कम कीमत में ज्यादा डेटा यूजर्स को ऑफर करता है।

50जीबी डेटा के साथ मिलेगी महीने भर की वैलिडिटी
इस जियो प्लान की एक खास बात यह भी है कि यह डेटा वाउचर पूरे महीने भर तक की वैधता जियो यूजर्स को प्रदान करता है। इस डेटा वाउचर के साथ यूजर्स को रिलायंस जियो की तरफ से 50जीबी डेटा ऑफर किया जाता है, बता दें कि इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपको इतने ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं है तो जियो के पास 151 रुपये वाला डेटा वाउचर भी मौजूद है जो 30 जीबी और 201 रुपये वाला डेटा वाउचर 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 40 जीबी डेटा ऑफर करता है। इसका मतलब आप अपने मौजूदा प्लान के साथ इन्हें खरीदकर एक्सट्रा डेटा प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन वाउचर के साथ कंपनी की तरफ से आपको एक्सट्रा एसएमएस या फिर कोई अन्य बेनिफिट नहीं मिलेगा।
जियो के इन प्लान में हर दिन मिलेगा 2 जीबी डेटा
जियो के 249 रुपये वाले प्लान में जहां 2 जीबी डेटा मिलता है, वहीं वोडाफोन और एयरटेल जैसी दूसरी कंपनियां इस कीमत में 1.5 जीबी डेटा मिलता है। बात करें जियो की तो कंपनी 249 रुपये में 2 जीबी डेटा के अलावा, जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल, दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट्स तक कॉल की सुविधा देती है। पैक में हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलते हैं। इसके अलावा जियो के इस पैक में कई ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध है। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन है।
जियो के 444 रुपये वाले प्लान
2 जीबी डेटा हर दिन के साथ आने वाले जियो के दूसरे प्लान की कीमत है 444 रुपये। इस प्लान में भी जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा के अलावा दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट कॉल के लिए मिलते हैं। इस प्रीपेड पैक की वैधता 56 दिन है।
जियो के 555 रुपये वाले प्लान
वहीं जियो के 555 रुपये वाले तीसरे पैक की बात करें तो रिलायंस जियो के इस पैक में भी 2 जीबी की सुविधा मिलती है। इस पैक में 100 एसएमएस प्रतिदिन, जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल जैसे फायदे हैं। इस पैक की वैधता 84 दिन है।
749 रुपये वाले प्लान के फायदे
जियो फोन के मौजूदा ग्राहकों के लिए लॉन्च हुए 749 रुपये वाले प्लान में एक साल के लिए आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में कुछ एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। जियो फोन के 749 रुपये वाले प्लान में हर महीने 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा भी मिलेगा। डाटा खत्म होने के बाद स्पीड कम हो जाएगी। इस प्लान को जियो फोन के नंबर पर 749 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 12 महीने तक कोई रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications