नई दिल्ली, जुलाई 16। रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी है। लगातार नंबर 1 बने रहने के लिए कंपनी लगातार नये नये ऑफर लेकर आती रहती है ताकि ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके। अब जियो एक नया 'एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप' ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने इस ऑफर को पेश करने के लिए एचपी लैपटॉप के साथ हाथ मिलाया है। इस ऑफर के तहत फ्री सिम के साथ यूजर्स को 100 जीबी डेटा दिया जाएगा। आगे जानिए कि कैसे आप फ्री सिम और 100 जीबी डेटा पा सकते हैं।
स्मार्ट एलटीई लैपटॉप खरीदना
जियो के नये ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको एचपी से स्मार्ट एलटीई लैपटॉप खरीदना होगा। फिर आप रिलायंस जियो की ओर से 100 जीबी डेटा फ्री पा सकते हैं। इस ऑफर के लिए यूजर्स को जियो एचपी स्मार्ट सिम चाहिए होगी। गौरतलब है कि यह ऑफर चुनिंदा एचपी लैपटॉप के साथ ही उपलब्ध है। दूसरे नए योग्य एचपी एलटीई लैपटॉप के साथ नई जियो सिम लेने पर 365 दिनों के लिए 100 जीबी डेटा दिया जाएगा।
कौन सा लैपटॉप खरीदना होगा
यूजर्स यह ऑफर एचपी 14ईएफ1003टीयू और एचपी 14ईएफ1002टीयू लैपटॉप को रिलायंस डिजिटल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। आप रिलांयसडिजिटल.इन या जियोमार्ट के जरिए इन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। ऑफर के तहत एलिजिबल डिवाइस को खरीदने पर, ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के एक नयी जियो सिम प्राप्त कर सकेंगे।
1 साल के लिए 100 जीबी डेटा
मुफ्त सिम के साथ आपको 1500 रुपये की कीमत वाला 100 जीबी डेटा फ्री मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 1 साल की होगी। इतना ही नहीं 100 जीबी डेटा समाप्त होने के बाद साल के बचे हुए दिनों के लिए भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। यदि आप अतिरिक्त हाई-स्पीड 4जी डेटा प्राप्त करना चाहें तो माईजियो या जियो.कॉम से उपलब्ध डेटा पैक के साथ रिचार्ज कर सकेंगे।
कैसे मिलेगा फायदा (ऑफलाइन)
सबसे पहले अपने करीबी रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाएं और एक नया एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप खरीदें। फिर रिलायंस डिजिटल स्टोर के अधिकारी से एचपी स्मार्ट एलटीई 100 जीबी डेटा ऑफर पर एक नयी जियो सिम एक्टिव करने के लिए कहें। इस ऑफ़र का नाम एफआरसी 505 है। डॉक्यूमेंट्स के लिए अपना आईडी प्रूफ दें। फिर सिम को एक्टिवेट करने के बाद इसे एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप में डालें। इसके बाद हाई-स्पीड इंटरनेट मिलने लगेगा।
ये है ऑनलाइन तरीका
रिलायंस डिजिटल या जियोमार्ट की साइट पर जाएं। वहां से नया एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप ऑनलाइन ही खरीदें। लैपटॉप की डिलीवरी के बाद, सात दिनों के भीतर खरीदारी इनवॉयस और लैपटॉप के साथ निकटतम रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाएं। फिर वहां से एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप 100 जीबी डेटा ऑफर (एफआरसी 505) पर नए जियो कनेक्शन को एक्टिव करने के लिए कहें। डॉक्यूमेंट्स के लिए अपना आईडी प्रूफ दें। फिर सिम को एक्टिवेट करने के बाद इसे एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप में डालें। इसके बाद हाई-स्पीड इंटरनेट मिलने लगेगा। बता दें कि इससे पहले रिलायंस जियो और भी इसी तरह के ऑफर पेश कर चुकी है। इस तरह के ऑफर्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए होते हैं ताकि वे कंपनी से जुड़े रहें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications