नयी दिल्ली। रिलायंस जियो की शुरुआत हुए अभी 5 साल भी पूरे नहीं हुए, मगर ये देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है। 2016 में लॉन्च होने के बाद से जियो ने कई बेस्ट ऑफर्स और प्रोडक्ट पेश किए हैं। शुरुआत में फ्री सिम और रिचार्ज के बाद से अब तक का कंपनी का सफर काफी शानदार रहा है। जियो से ग्राहकों को भी काफी सस्ते में सेवाएं मिली हैं और मिल रही हैं। अब जियो एक और धमाल मचाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि ये बहुत जल्द लैपटॉप पेश करने वाली है, जिसकी कीमत स्मार्टफोन से भी कम होगी। जानते हैं बाकी डिटेल।
कब तक आएगा जियोबुक
जियो के लैपटॉप का नाम जियोबुक होगा। जियो इस समय 4जी लैपटॉप बनाने पर काम कर रही है जो एंड्रॉइड ओएस पर चलेगा। इसके अलावा अनुमान लगाया जा रहा है कि जियोबुक लैपटॉप में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जी-एलटीई कनेक्टिविटी भी होगी। यह स्नैपड्रैगन एक्स12 मॉडम की वजह से संभव होगा। हालांकि इस बात को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है कि जियोबुक को कब मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
कितनी होगी कीमत
एक रिपोर्ट के अनुसार जियोबुक की कीमत सिर्फ 9999 रु होगी, जो किसी स्मार्टफोन के रेट से भी कम है। आपको मालूम होगा कि जियो ने अपना फीचर फोन भी काफी सस्ते में लॉन्च किया था। अभी तक जो जानकारी सामने आई है कि उसके अनुसार जियोबुक में फोर्क्ड एंड्रॉयड दिया जाएगा, जिसका नाम जियोओएस होगा। जियोबुक जियो की ऐप्स का सपोर्ट शामिल होगा।
चीनी कंपनी से पार्टनरशिप
ये भी कहा जा रहा है कि जियो ने चीन की ब्लूबैंक कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ पार्टनरशिप की है, जो एक इंजीनियरिंग फर्म है। ये कंपनी मोबाइल उपकरणों को बनाने और थर्ड पार्टी के लिए सॉफ्टवेयर डेवलप करने के लिए जानी जाती है। लैपटॉप में 1366 × 768 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन, 4 जीबी रैम और 64 जीबी ईएमएमसी 5.1 स्टोरेज होगी।
जियो के बाकी प्रोडक्ट से मिलता-जुलता नाम
लैपटॉप का नाम जियोबुक कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स और सर्विसेज जैसे जियोबुक, जियोमीत और जियोटीवी आदि से मिलता-जुलता है। एक अनुमान यह है कि नय लैपटॉप प्रोडक्ट से रिलायंस जियो भारत में टैबलेट मार्केट में अपना दबदबा बनाना चाहती है। उदाहरण के लिए लेनोवो भारत सरकार के साथ मिलकर एजुकेशनल सेक्टर में हर तिमाही में ढेरों टैबलेट बेच रही है।
जानिए जियोबुक के अन्य फीचर्स
जियोबुक के अन्य फीचर्स की बात करें तो अभी तक सामने आई रिपोर्ट के अनुसार इसमें कनेक्टिविटी के लिए मिनी एचडीएमआई कनेक्टर के अलावा डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ और क्वॉलकॉम की ऑडियो चिप हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications