नई दिल्ली, सितंबर 21। रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसके ग्राहकों की संख्या सबसे अधिक है। ये मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी कंपनी है, जिसके चेयरमैन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं। जियो जब से मार्केट में आई है ग्राहकों को लुभाने के लिए नये-नये प्लान और ऑफर लाती रहती है। अब इसने एक और ऐसा ही ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कुछ प्रीपेड प्लान्स के साथ ग्राहकों को अतिरिक्त 10 जीबी तक फ्री डेटा दिया जा रहा है। आगे इन प्लान्स की डिटेल।
पेश किए नये 3 प्लान
रिलायंस जियो ने 31 अगस्त को 499 रुपये की शुरुआती कीमत से 2599 रुपये तक के नए डिज़नी+ हॉटस्टार प्लान लॉन्च किए थे। इन नए प्लान्स को लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद अब जियो ने 499 रुपये, 888 रुपये और 2599 रुपये के प्रीपेड प्लान्स पर बिना किसी अतिरिक्त खर्च के फ्री डेटा का ऑफर शुरू किया है। आपको इन प्लान्स के साथ 10 जीबी तक फ्री डेटा दिया जाएगा।
जियो का 499 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 499 रुपये वाले प्लान के तहत अब यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अतिरिक्त 6 जीबी डेटा मिलता है। 499 रुपये के प्लान में वैसे प्रति दिन 3 जीबी डेटा, प्रति दिन 100 एसएमएस और वैलिडिटी अवधि के लिए किसी भी नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉलिंग बेनेफिट दिया जाता है। साथ ही यह प्लान डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन और जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड जैसी ऐप्स के फ्री एक्सेस के साथ भी आता है।
जियो का 888 रुपये वाला प्लान
जियो के 888 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही आपको डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन और वैलिडिटी अवधि के लिए अतिरिक्त 5 जीबी डेटा जिया है। इस प्लान के बेसिक बेनेफिट में प्रति दिन 2 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉलिंग शामिल है। ग्राहकों को जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।
जियो का 2599 रुपये वाला प्लान
अंत में बात करें रिलायंस जियो के 2,599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की, तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट के साथ अतिरिक्त 10 जीबी डेटा, प्रति दिन 2 जीबी डेटा, प्रति दिन 100 एसएमएस और डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह प्लान 365 दिन यानी पूरे एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।
जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान
हाल ही में जियो ने 75 रुपये वाला सबसे सस्ता जियो फोन प्लान लॉन्च किया। इस प्लान के तहत यूजर्स को सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट, प्रति दिन 100 एमबी डेटा, प्रति दिन 50 एसएमएस और जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउड और जियो न्यूज ऐप्स का एक्सेस मिलता है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। 75 रुपये के प्लान में आपको अतिरिक्त 200 एमबी डेटा फ्री में मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications