नई दिल्ली, सितंबर 27। रिलायंस जियो अपने प्रीपेड प्लान्स में बार-बार बदलाव करती रहती है। कंपनी ने त्योहारी सीजन को देखते हुए एक और नया बदलाव किया है। मगर इस बार का बदलाव इसके ग्राहकों के लिए बचत का मौका लेकर आया है। जी हां, असल में जियो, जो कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, ने कुछ प्लान्स पर कैशबैक का ऐलान किया है। जियो का टार्गेट इस ऑफर से अपने प्लान्स को ग्राहकों के लिए और अधिक किफायती बनाना है। जिन तीन प्लान्स पर कैशबैक दिया जा रहा है, उनमें 249 रुपये, 555 रुपये और 599 रुपये वाले रिचार्ज शामिल हैं।
कितना मिलेगा कैशबैक
रिलायंस जियो ने हाल ही में इन तीन प्लान्स (249 रुपये, 555 रुपये और 599 रुपये) पर कैशबैक ऑफर पेश किया है। इन सभी प्लान्स पर जियो 20 फीसदी कैशबैक दे रही है। मगर ध्यान रहे कि कैशबैक बेनेफिट केवल उन यूजर्स को दिया जाएगा जो सीधे जियो की मोबाइल ऐप या इसकी आधिकारिक वेबसाइट से रिचार्ज करेंगे। कंपनी की ओर से किसी अन्य प्लान पर ये ऑफर नहीं है।
जानिए प्लान्स की डिटेल
इसका 249 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जबकि 555 रुपये और 599 रुपये के अन्य दो प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। 555 रुपये के प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलता है, जबकि 599 रुपये के प्लान में आपको 2 जीबी डेली डेटा मिलेगा। सभी प्लान्स में कुछ सामान्य बेनेफिट एक जैसे हैं। जैसे कि अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस और जियो ऐप का फ्री एक्सेस, जिनमें जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो न्यूज, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं।
ग्राहकों को करना चाहती है आकर्षित
जियो का यह कदम इन प्लान्स पर अपने अधिकांश ग्राहकों को बनाए रखना एक प्रयास लगता है। बता दें कि कंपनी औप भी कई तरह के प्रीपेड प्लान ऑफर करती है, जिनमें आपको डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल-ओनली जैसे बेनेफिट मिलेंगे। इस तरह के बेनेफिट आपको मुफ्त में मिलेंगे। प्लान्स की बाकी डिटेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर देखी जा सकती है।
पाएं एक्स्ट्रा डेटा
जियो कुछ प्लान्स पर एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रही है और भी फ्री में। इसके 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें एक साल का डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है। ये प्लान डेली 3 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। मगर आपको इसमें अतिरिक्त 6 जीबी डेटा बेनेफिट दिया जाएगा। ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस और डेली 100 एसएमएस के साथ आता है।
888 रु और 2599 रु वाले प्लान
888 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की जो कुल 173 जीबी हाई स्पीड 4जी डेटा के साथ आता है। इसमें डेली 2 जीबी और अलग से 5 जीबी डेटा दिया जाता है। आपको अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस/दिन, एक साल का डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन और जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज, जियो सिक्योरिटी और जियोक्लाउड का एक्सेस भी मिलेगा। बात करें 2599 रु वाले प्लान की, तो इसके सारे बाकी बेनेफिट 888 रु के जैसे ही हैं। बस ये 365 दिन वाला प्लान डेली 2 जीबी डेटा बेनेफिट देगा। साथ ही आपको फ्री 10 जीबी डेटा अलग से मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
