नई दिल्ली, सितंबर 14। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने जियो फोन यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। कंपनी के नये प्लान की कीमत 100 रु से कम है। नया प्लान 75 रु का है। ये रिचार्ज प्लान इस समय टेलीकॉम दिग्गज कंपनी की तरफ से पेश किया जाने वाला सबसे सस्ता प्लान है। जियोफोन नेक्स्ट के लॉन्च, जिसकी लॉन्चिंग को फिलहाल टाल दिया गया है, से पहले रिलायंस जियो ने अपने 39 रुपये और 69 रुपये के रिचार्ज प्लान बंद कर दिया था। इसके बाद नए रिचार्ज प्लान की घोषणा की गयी। 39 रु और 69 रु वाले दोनों प्लान अब वेबसाइट या माई जियो ऐप पर लिस्ट नहीं हैं।
क्या मिलेंगे बेनेफिट
जियो फोन यूजर्स के लिए पेश किए गए नये 75 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को रोज 50 एसएमएस और जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउट जैसी जियो ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। नए रिचार्ज प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा है।
कितना मिलेगा डेटा
यह प्लान 200 एमबी बूस्टर के साथ हर महीने 3 जीबी 4 जी डेटा के साथ आता है। ये जीबी डेटा आपको डेली 100 एमबी के रूप में मिलेगा। ये लिमिट पूरी होने पर आपकी डेटा स्पीड 64 केबीपीएस तक घट जाएगी। 39 रुपये और 69 रुपये के प्लान को बंद करने के बाद 75 रुपये का रिचार्ज प्लान अब जियो वेबसाइट और इसकी ऐप पर लिस्टेड सबसे सस्ता प्लान है।
जियो फोन नेक्स्ट
रिलायंस जियो ने हाल ही में जियो फोन नेक्स्ट की लॉन्चिंग को टालने का ऐलान किया था। कहा जा रहा है कि इस समय स्मार्टफोन एडवांस्ट टेस्टिंग से गुजर रहा है। संभावना है कि ये फोन 4 नवंबर 2021 तक दिवाली के समय पर तैयार हो जाएगा। जियो फोन नेक्स्ट की कीमत और डिलीवरी प्लान की घोषणा में देरी वैश्विक चिप की कमी से जुड़ी हुई बताई जा रही है।
गूगल से मिलाया हाथ
जून में रिलायंस जियो ने घोषणा की थी कि वह भारतीय बाजार में एक काफी किफायती एंड्रॉइड स्मार्टफोन लाने पर काम कर रहा है, जिसे गूगल के सहयोग से डेवलप किया जा रहा है। संभावना है कि स्मार्टफोन में एंड्रॉइड और गूगल प्ले स्टोर जैसे फीचर हैं। इस फोन की कीमत लगभग 3,499 रुपये या 50 डॉलर हो सकती है।
जियो फोन यूजर्स के लिए अन्य प्लान
जियो फोन यूजर्स के लिए 75 रु से अगला महंगा प्लान 125 रु का है। इस प्लान के बेनेफिट 75 रु वाले प्लान जैसे ही हैं। बस इसमें डेली लिमिट 500 एमबी और एसएमएस 300 हैं। इसके बाद नंबर आता है 155 रु वाले प्लान का, जिसमें डेली 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। बाकी बेनेफिट पहले दो प्लान जैसे ही हैं। 185 रु वाले प्लान के सभी बेनेफिट 155 रु वाले प्लान की तरह हैं। बस इसमें डेली 2 जीबी डेटा दिया जाता है। आखिरी प्लान है 336 दिनों की वैलिडिटी वाला। प्लान की कीमत है 749 रु। ये प्लान हर 28 दिन के लिए 2 जीबी डेटा के साथ आता है। हर 28 दिन की अवधि के लिए आपको 50 एसएमएस मिलेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications