नयी दिल्ली। रिलायंस जियो ने देश भर में आज वाई-फाई सर्विस पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग लॉन्च करने की घोषणा की। नई सर्विस के जरिये जियो ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने नंबर का उपयोग करके वाई-फाई नेटवर्क पर कॉल करने और प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। दरअसल वाई-फाई कॉलिंग एक ऐसी तकनीक है, जिसके बिना नेटवर्क के कॉल हो सकती है। ऐसे में आप बिना किसी अतिरिक्त प्लान के कॉलिंग कर सकेंगे। जियो ने अपनी वेबसाइट पर Jio.com/wificalling नाम से एक स्टेप-बाइ-स्टेप गाइड जारी किया है, जहां आप ये जान सकते हैं आपका मोबाइल डिवाइस वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट करता है या नहीं। जियो पिछले कुछ महीनों से इस सर्विस को टेस्ट कर रही थी। जियो ने ये सर्विस दिसंबर में दिल्ली और चेन्नई सहित कुछ सर्किलों में यह सर्विस शुरू की थी।
ऐसे करें ये सर्विस एक्टिवेट
वाई-फाई कॉलिंग का मजा लेने के लिए सबसे पहले आप अपनी फोन सेटिंग खोलें। फिर वाई-फाई कॉलिंग ऑप्शन का विकल्प खोजें और इनेबल यानी चालू कर लें। इसके बाद अपने मोबाइल को किसी वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करें और पूरे भारत में कहीं भी कॉल करें। ध्यान रहे कि आपका वोल्ट और वाई-फाई कॉलिंग स्विच ऑन हों। आपको ट्रेडिश्नल वॉयस कॉल के जैसी ही प्रोसेस का पालन करना होगा। आपका फोन ऑटोमैटिक रूप से सर्वोत्तम गुणवत्ता कॉलिंग के लिए वाई-फाई और सेलुलर नेटवर्क के बीच टॉगल करेगा।
नहीं लगेगा कोई चार्ज
जियो के अनुसार यह कॉलिंग सुविधा फ्री है और आपके मौजूदा प्लान के हिस्से के रूप में शामिल है। भारतीय नंबरों पर कोई भी कॉल नि: शुल्क रहेगी, मगर अंतर्राष्ट्रीय नंबरों पर कॉल करने पर "अंतर्राष्ट्रीय कॉल" दरों के अनुसार शुल्क लगेगा। आप रोमिंग के दौरान भी वाई-फाई कॉल कर सकते हैं। इस सर्विस का बेनेफिट लेने के लिए आपके बस एक ऐसे स्मार्टफोन की जरूरत है जिसमें वाई-फाई कॉलिंग की सुविधा हो और एक एक्विट जियो टैरिफ प्लान हो।
एयरटेल भी शुरू कर चुकी है यह सर्विस
जियो के अलावा एयरटेल भी वाई-फाई कॉलिंग शुरू कर चुकी है। एयरटेल की यह सर्विस इस समय दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में उपलब्ध है और धीरे-धीरे एयरटेल भी इसे अन्य सर्किलों में शुरू करेगी। टेलीकॉम सेक्टर में चल रहे तगड़े कॉम्पिटीशन के बीच 5 जी से पहले ही इन दो कंपनियों ने यह सर्विस शुरू करके महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो ग्राहक करें बिना नेटवर्क के कॉल, जानें तरीका
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
