Jio AX6000 Universal Router: रिलायंस जियो ने भारत में अपना नया Wi-Fi 6 राउटर लॉन्च किया है, जिसका नाम Jio AX6000 Universal Router है। यह राउटर खासतौर पर उन लोगों के लिए लाया गया है, जो बड़े घरों या स्मार्ट होम सेटअप में तेज और भरोसेमंद इंटरनेट चाहते हैं। इसके फीचर्स आप यहां चेक कर सकते हैं।

इतनी है कीमत
इसकी कीमत ₹5,999 रखी गई है। यह डुअल-बैंड राउटर है, जो अधिकतम 4,800Mbps की स्पीड दे सकता है। इसकी खास बात यह है कि यह एक साथ 100 से ज्यादा डिवाइस कनेक्ट करने की सुविधा देता है और पूरे घर में बेहतर कवरेज देता है।
जियो के मुताबिक, यह नया राउटर सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) के साथ काम करता है। चाहे फाइबर कनेक्शन हो, ब्रॉडबैंड या DSL, यह सभी के लिए है। इसमें जियो की True AI Mesh, MU-MIMO और OFDMA टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बड़ी फैमिलीज, गेमर्स और स्मार्ट होम यूजर्स के लिए तेज और किफायती इंटरनेट का अनुभव देने में मदद करती है।
बार-बार नेटवर्क बदलने की जरूरत नहीं
Jio AX6000 राउटर की एक और खासियत ये है कि यह 2.4GHz और 5GHz दोनों बैंड को एक ही नेटवर्क (SSID) के तहत सपोर्ट करता है। यानी आपको घर में घूमते वक्त बार-बार नेटवर्क बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्पीड की बात करें तो यह राउटर 5GHz बैंड पर 4,800Mbps और 2.4GHz बैंड पर 1,200Mbps तक की स्पीड देता है। दोनों को मिलाकर इसकी थ्योरीटिकल टॉप स्पीड 6,000Mbps तक पहुंचती है।
लेटेस्ट Wi-Fi 6 टेक्नोलॉजी
इसके साथ लेटेस्ट Wi-Fi 6 टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे यूजर्स को ज्यादा बेहतर रेंज, मजबूत नेटवर्क स्टेबिलिटी और कम लेटेंसी मिलती है, चाहे कितने भी डिवाइस एक साथ कनेक्ट हों। यानी बड़े घरों, मल्टीपल डिवाइस या गेमिंग सेटअप के लिए यह राउटर काफी अच्छा ऑप्शन है। इस राउटर की एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें Jio True AI Mesh टेक्नोलॉजी पहले से ही इन-बिल्ट दी गई है। इसका मतलब यह है कि आप एक से ज्यादा राउटर आपस में कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे बड़े घर या ऑफिस में भी हर कोने तक बिना किसी रुकावट के Wi-Fi सिग्नल मिलते रहेंगे।
मिलते हैं ये सभी फिचर्स
इसमें क्वाड-कोर चिपसेट दिया गया है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस का वादा करता है। साथ ही, इसमें अपग्रेडेड LAN पोर्ट्स दिए गए हैं, जो पुराने पोर्ट्स के मुकाबले चार गुना ज्यादा तेज स्पीड देने का दावा करते हैं। इसको किसी भी इंटरनेट सेटअप के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, बस आपको इसे Ethernet के जरिए कनेक्ट करना होगा। हालांकि, यह राउटर सिर्फ IP over DHCP सपोर्ट करता है, यानी यह IPPOE या PPOE सेटअप के साथ काम नहीं करेगा।
इस राउटर को सेटअप करना भी काफी आसान है। बस इसे प्लग इन करें और JioHome ऐप के जरिए निर्देशों को फॉलो करें। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह राउटर अकेले ही करीब 2,000 स्क्वायर फीट तक एरिया कवर कर सकता है। यानी बड़े घरों या फ्लैट्स के लिए यह परफेक्ट है। 4K स्ट्रीमिंग, क्लाउड गेमिंग या कई स्मार्ट डिवाइस मैनेज करने में भी यह बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।
इसमें MU-MIMO और OFDMA टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसकी मदद से 100 से ज्यादा डिवाइसेज जुड़ने के बावजूद इंटरनेट की स्पीड स्लो नहीं होती। Jio AX6000 फिलहाल जियो की ऑफिशियल वेबसाइट और दूसरी ई-कॉमर्स साइट्स पर उपलब्ध है। इसमें आपको राउटर पर 1 साल की वारंटी और पावर एडॉप्टर पर 6 महीने की वारंटी मिलती है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications