JioBook Laptop: रिलायंस जियो ने अपने किफायती लैपटॉप जियो बुक को सभी ग्राहकों के लिए लांच कर दिया है। जियों ने पहले यह लैपटॉप केवल सरकारी कर्मचारियों को उपलब्ध कराया था। इस महीने की शुरूआत में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस आयोजन में रिलायंस ने जियो बुक लैपटॉक को लांच किया था। (JioBook Laptop launched) लांच करने के कुछ दिनों बाद से ही इसे गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस यानी जेम पर लिस्ट किया गया है। इस प्लेटफार्म पर जियो बुक केवल सरकारी कर्मियों के लिए लिस्ट था। अब कंपनी ने सभी ग्राहकों के लिए जियो बुक उपल्बध करा दिया है।( Jio Book for all Customer)

छूट के साथ क्या है कीमत (price of jio book laptop)
रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर बताए गए दाम के अनुसार जियो बुक की कीमत 35,605 रुपये है। लेकिन कंपनी इस लैपटाप पर भारी डिस्काउंट (How much discount on Jio Book) दे रही है। यह ग्राहकों को 15,799 रुपये में मिल रहा है। रिलायंस डिजिटल पर यह 15818 रुपए की कीमत दिखा रहा है, लेकिन यहां इसकी डील प्राइस 15,799 रुपये है। इस प्राइस के बाद भी बैंक के कार्डो पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। रिलायंस डिजिटल पर कोटक बैंक और यस बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। यहां ईएमआई पर भी 10 प्रतिशत का डिस्काउंट का लाभ मिल रहा है।
एजुकेशन के लिए डिजाइन किया गया है यह लैपटॉप (Jio laptop Details)
रिलायंस ने दावा किया है कि उसका लैपटॉप एजुकेशन चैंपियन है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर डिलिवरी के सात दिन के भीतर रिटर्न की सुविधा है। कंपनी के अनुसार जियोबुक एक कॉम्पैक्ट, स्मार्ट और पॉवरफुल लैपटॉप है। यह एक सामान्य एन्ट्री लेवल लैपटॉप है जिसका प्रयोग रिडिंग राइटिंग जैसे जरूरी कामकाज के लिए किया जा सकता है। अगर आप का लैपटॉप खरीदने का कारण केवल स्टडी है तो आप इस किफायती लैपटॉप को खरीद सकते हैं।

क्या है फिचर ( Feature of JioBooK laptop)
जियोबुक का डिस्पले 11.6-इंच है, यह एक HD क्वालिटी का डिस्पले है। माइक्रोसॉफ्ट से साझेदारी कर के जियोबुक को डेवलप किया गया है। रिलायंस का यह लैपटॉप जियो ओएस (JioOS) ऑपरेटिंग सिस्टम पर फंक्शन करता है। जियो ने जियोबुक के साइड का डिजाइन पैटर्न ब्रॉड बेजेल्स (broad bezels) रखा है। वीडियो कॉलिंग के के लिए 2एमपी का कैमरा है। लैपटॉप में ग्राफिक्स की सुविधा भी है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU और बेहतर परफार्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 665 SoC प्रोसेसर इंस्टाल किया गया गया है। इस लैपटॉप में 2GB रैम के साथ 32GB eMMC स्टोरेज की सुविधा है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस लैपटॉप में 5,000mAh की बैटरी है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज होने पर यह 8 घंटे तक बैकअप दे सकता गै। इसमें 4जी कनेक्टिविटी उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications