नई दिल्ली, जून 26। जियो ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने पिछले कुछ हफ्तों में कई नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इस बीच जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक और शानदार प्लान पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को कुल 1095 जीबी डेटा मिलेगा। दूसरी अच्छी बात यह है कि प्लान पूरे साल चलेगा। कंपनी ने 3,499 रुपये वाला एक और नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। 3,499 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी पूरे 1 साल यानी 365 दिनों के लिए रहेगी। आइए जानते हैं इस प्लान के बाकी बेनेफिट।
रोज मिलेगा 3 जीबी डेटा
रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए 3,499 रुपये वाला नया प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। ये प्लान को कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर मौजूद है। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों तक रोजाना 3 जीबी डेटा मिलेगा। यानी साल भर में ग्राहकों को कुल 1095 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 3 जीबी की डेली लिमिट पूरी होने पर भी ग्राहक 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट यूज कर सकेंगे।
जानिए प्लान के बाकी बेनेफिट
इसके अलावा 3499 रु वाले प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों के लिए ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। बाकी बेनेफिट की बात करें ग्राहकों को जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउड और जियो न्यूज का एक्सेस भी मिलेगा। अब तक जियो ने 3 जीबी दैनिक डेटा वाला अधिकतम 84 दिनों का प्लान ही पेश किया था। उस प्लान की कीमत 999 रु है।
ऐसा करने वाली पहली कंपनी
यह योजना खास कर उन ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा जो एक लंबी अवधि का प्लान चाहते हैं और उनके लिए डेली 2 जीबी डेटा कम पड़ जाता है। इसके अलावा रिलायंस जियो 1 साल के प्लान में 3 जीबी डेली डेटा देने वाली देश की पहली प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी बन गयी है। जियो सहित एयरटेल और वीआई सभी ने अभी तक 3 जीबी डेली डेटा लिमिट वाले अधिकतम 84 दिन के ही प्लान पेश किए थे।
जियो के 349 रु और 401 रु वाले प्लान
जियो के इन दोनों प्लानों की वैलिडिटी 28 दिनों की है। दोनों ही प्लान में रोज 3 जीबी डेटा मिलता है। हालांकि 401 रु वाले प्लान में रोज 3 जीबी के अलावा 6 जीबी अतिरिक्त डेटा भी दिया जाता है। दोनों ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही जियो ऐप का एक्सेस भी दोनों प्लानों में मिलता है। 401 रु वाले प्लान में आपको बिना किसी अतिरिक्त खर्च के 1 साल का डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
999 रु वाला प्लान
जियो के 999 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में रोज 3 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट और रोज 100 एसएमएस के साथ-साथ जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। 3,499 रुपये वाला प्लान अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ इस कैटेगरी में जियो का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान बन गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
