Jio Roaming Plans : अगले हफ्ते से फीफा विश्व कप 2022 शुरू होने वाला है। इसी के मद्देनजर देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एक्सक्लूसिव 5 इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स पेश किए हैं, जो ग्राहकों को इस मेगा इवेंट को लाइव देखने के लिए इंटरनेशनल ट्रेवल करने पर भी इंटरनेट सेवाओं से जुड़े रहने की सुविधा देगा। रिलायंस जियो अपनी नए रोमिंग प्लान्स के साथ कतर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब में सीमलेस कनेक्टिविटी का वादा कर रही है। यानी इन प्लान्स का फायदा कतर के साथ साथ यूएई और सऊदी अरब में भी लिया जा सकता है। आगे जानते हैं इन पांचों प्लान्स की डिटेल।

दो कैटेगरी वाले हैं ये प्लान
जियो के पांचों नए रोमिंग प्लान्स को दो कैटेगरियों में बांटा गया है। इनमें डेटा, वॉयस और एसएमएस पैक एक कैटेगरी में हैं। जबकि दूसरी कैटेगरी में डेटा ओनली पैक हैं। ये प्लान्स ग्राहकों को कतर में एक्सपीरियंस किए जाने वाले मैचों की संख्या के आधार पर कोई प्लान चुनने की सुविधा देने के लिए काफी बेहतर हैं।
सबसे महंगा और सबसे सस्ता प्लान
सबसे सस्ते प्लान की बात करें तो वो डेटा, वॉयस और एसएमएस पैक है। इसकी कीमत 1,599 रुपये होगी। इस प्लान में कुल मिलाकर 150 मिनट की वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस और 1 जीबी डेटा की पेशकश की जाएगी। यदि यह आपके लिए कम है, तो आप सबसे महंगे प्लान को चुन सकते हैं, जो कि 6,799 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस प्लान में 500 मिनट की वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस और 5 जीबी डेटा की पेशकश की जाएगी।

डेटा ओनली पैक
बात करें डेटा ओनली पैक की तो किफायती प्लान की कीमत 1,122 रुपये है। ये प्लान मात्र 5 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा और इसमें आपको सिर्फ 1 जीबी डेटा ऑफर किया जाएगा। दूसरे प्लान की कीमत 5,122 रुपये है। उस प्लान की वैलिडिटी 21 दिनों की है। यह प्लान कुल 5 जीबी डेटा लिमिट के साथ आता है।
ये है पांचवा प्लान
इसका पांचवा प्लान है 3999 रु का। इस प्लान में कई बेनेफिट मिलेंगे। ये प्लान आपको आउटगोइंग (लोकल + कॉल बैक टू इंडिया) के लिए 250 मिनट देगा। वहीं इनकमिंग (मोबिलिटी और वाईफाई कॉलिंग) के लिए भी 250 मिनट होंगे। ये प्लान कुल 3 जीबी डेटा और 100 एसएमएस भी ऑफर करेगा। वाई-फाई कॉलिंग के माध्यम से इनकमिंग कॉल के लिए दिए गए बेनेफिट के अलावा 1 रु का शुल्क लिया जाएगा। बाकी विश्व के लिए आउटगोइंग कॉल स्टैंडर्ड रेट से लगेगी।

दो प्लान कर दिए खत्म
एक अन्य खबर के मुताबिक रिलायंस जियो ने दो डिज़नी+ हॉटस्टार योजनाओं को हटा दिया है। ये हैं 1499 रुपये और 4199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान। इनमें से कोई भी प्लान कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर नजर नहीं आ रहा है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने डिज्नी+ हॉटस्टार वाले प्लान ऑफर करना पूरी तरह से बंद कर दिया है। यदि आप डिज्नी+ हॉटस्टार प्रीपेड प्लान चाहते हैं, तो आपको भारती एयरटेल और वीआई जैसे अन्य ऑपरेटरों की ओर रुख करना होगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications