नई दिल्ली, दिसंबर 26। हर साल के आखिर में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपना हैपी न्यू ईयर प्लान लॉन्च करती है। इस बार भी कंपनी ने यह ऑफर प्लान पेश किया है। हालांकि इस बार रिलायंस जियो ने 2,545 रुपये के अपने पहले से उपलब्ध प्रीपेड रिचार्ज प्लान को एक नये ऑफर के साथ पेश किया है। ये ऑफर प्लन सीमित अवधि के लिए है और इसी को हैपी न्यू ईयर प्लान के रूप में पेश किया गया है। आगे जानिए इस प्लान के बाकी बेनेफिट।
मिलेगी एक्स्ट्रा वैलिडिटी
जियो का यह 11 महीनों की अवधि वाला प्लान है। ये प्रीपेड प्लान वैसे तो 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। मगर अब इस प्लान पर 29 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी दी जा रही है। इसका मतलब है कि जियो का 2,545 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान अब पूरे 365 दिनों तक चलेगा। आगामी नए साल के मौके पर इस प्लान को एक सीमित अवधि के लिए पेश किया गया है।
क्या हैं प्लान के बेनेफिट
जियो के हैपी न्यू ईयर प्लान का फायदा मौजूदा और नए दोनों ग्राहक ले सकते हैं। यह प्लान डेली 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ आता है। जियो के 2,545 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट और डेली 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। रिलायंस की टेलीकॉम यूनिट जियो बिना किसी अतिरिक्त खर्च के इस प्लान पर 29 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी की पेशकश कर रही है। यह प्लान इस तरह कुल 365 दिनों तक चलेगा।
जानिए बाकी बेनेफिट
अन्य बेनेफिट की बात करें तो जियो का 2,545 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान ग्राहकों को जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड के एक्सेस के साथ आता है। इस प्लान में आपको जो डेली 1.5 जीबी डेटा मिलेगा, उसकी डेली लिमिट पूरी होने के बाद भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
कब तक ले सकते हैं फायदा
2,545 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के लिए अतिरिक्त वैलिडिटी ऑफर केवल एक सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है। यह ऑफर 2 जनवरी 2022 को समाप्त हो जाएगा। अतिरिक्त वैलिडिटी के साथ आ रहा ये प्लान जियो के उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है, जो लंबी अवधि का प्रीपेड रिचार्ज प्लान चाहते हैं।
महंगा कर दिया प्लान
अब जो रिलायंस जियो का 2545 रु वाला प्लान है, वो पहले 2121 रु में मिलता था। इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की ही थी। साथ ही यह डेली 1.5 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता था। बाकी बेनेफिट भी मौजूदा 2545 रु वाले प्लान के जैसे ही थे। मगर हाल ही में वीआई और एयरटेल के बाद अपने प्रीपेड प्लान महंगे करने के बाद जब जियो ने अपने प्लान्स के दाम बढ़ाए तो यह प्लान 2121 रु से महंगा होकर 2545 रु का हो गया। जियो का 365 दिन वाला एक और प्लान है, जिसकी कीमत अब 3119 रु कर दी गयी है। इस प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। प्लान के बाकी बेनेफिट 2545 रु के प्लान जैसे ही हैं। मगर इसमें बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के 499 रु मूल्य वाला 1 वर्ष का डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications